फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Muntashir: अमेठी के मनोज शुक्ला इस तरह बने मुंबई के 'मुंतशिर', नाम के साथ ऐसे बदली कवि की किस्मत

Mon, 27 Feb 2023 09:08 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
Manoj Muntashir Birthday Of Famous Bollywood Song lyricist Poet Know Some Unknown Facts About His Career
Manoj Muntashir - फोटो : अमर उजाला

मनोज मुंतशिर आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1976 के दिन अमेठी (उत्तर प्रदेश) के गौरीगंज में हुआ था। मनोज हिंदू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक था। शुरू से ही उन्होंने तमाम कवियों और लेखकों के बारे में पढ़ाई की। साथ ही, कई कविताएं भी लिखीं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 1999 में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कवि आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने बेहतरीन लेखन से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है।

Manoj Muntashir Birthday Of Famous Bollywood Song lyricist Poet Know Some Unknown Facts About His Career
Manoj Muntashir - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज ने इस तरह बदला अपना सरनेम

मनोज मुंतशिर गायक लेखक, कवि, डायलॉग राइटर और स्क्रीन राइटर हैं। उनका असली नाम मनोज शुक्ला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि किस तरह उन्होंने अपना नाम मनोज शुक्ला से मनोज मुंतशिर किया। वह बताते हैं कि 1997 के दौरान देर रात वह चाय की एक टपरी पर पहुंचे थे। वहां रेडियो बज रहा था और उन्होंने पहली बार मुंतशिर शब्द सुना था। उन्हें यह शब्द बेहद पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने इस शब्द को अपने नाम के आगे जोड़ने का मन बना लिया। हालांकि, उन्हें अपने पिता से इस बारे में बात करने में संकोच हो रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने घर की नेमप्लेट पर मनोज शुक्ला की जगह मनोज मुंतशिर लिखवा दिया, जिससे उनके पिता काफी नाराज हो गए। मनोज के मुताबिक, उनके पिता को लगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया।

जींस की जिप खोल उर्फी ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें

Manoj Muntashir Birthday Of Famous Bollywood Song lyricist Poet Know Some Unknown Facts About His Career
Manoj Muntashir - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति से आया करियर में उछाल

1999 में स्नातक करने के बाद वह मुंबई चले गए, जहां उन्हें कई टीवी शो और फिल्मों में लेखन के मौके मिले। मनोज ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी से की थी। शुरुआत में उन्हें 500 सैलरी मिलती थी। कुछ समय बाद उनकी मुलाकात अनूप जलोटा से हुई। अनूप ने उन्हें भजन लिखने के लिए कहा। मनोज ने उनके लिए कई भजन लिखे, जिसके लिए कवि को 3000 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलती थी। मनोज की किस्मत में बड़ा बदलाव कौन बनेगा करोड़पति से आया। उन्होंने इस शो के लिए लिरिक्स लिखने का ऑफर मिला।

Bigg Boss 16: मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिले 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Muntashir Birthday Of Famous Bollywood Song lyricist Poet Know Some Unknown Facts About His Career
Manoj Muntashir - फोटो : सोशल मीडिया

कई मशहूर बॉलीवुड गाने लिखे

मनोज ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं, जिनमें तेरी मिट्टी, गलियां, तेरे संग यारा, कौन तुझे, दिल मेरी न सुने, फिर भी तुमको चाहूंगा, जय जयकारा आदि गाने शामिल हैं। इसके अलावा मनोज ने इंडिया गॉट टैलेंट और इंडियन आइडल जूनियर की स्क्रिप्ट भी लिखी है। उन्होंने फिल्म बाहुबली 2 के तमिल से हिंदी में डबिंग के लिए डायलॉग भी लिखे। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर के लिए भी डबिंग डायलॉग लिख चुके हैं। 

Ujjain Mahakal: क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी अथिया शेट्टी संग पहुंचे महाकालेश्वर, भस्म आरती में हुए शामिल

विज्ञापन
Manoj Muntashir Birthday Of Famous Bollywood Song lyricist Poet Know Some Unknown Facts About His Career
Manoj Muntashir - फोटो : सोशल मीडिया

कई अवॉर्ड किए अपने नाम

मनोज को फिल्म सायना के लिए बेस्ट लिरिस्टिट के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें यश भारती अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड और रेडियो मिर्ची अवॉर्ड से नवाजा गया है। साथ ही, साल 2019 में उनकी किताब 'मेरी फितरत है मस्ताना' पब्लिश हुई थी। मनोज ने अपने बेहतरीन लेखन से लाखों दिलों में जगह बनाई है। वहीं, सॉन्ग तेरी मिट्टी, फिर भी तुमको चाहूंगा, ऐसे गाने हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी है।

Akshay Kumar: क्यों बजट की दो फीसदी ओपनिंग भी नहीं ले पाई ‘सेल्फी’, समझिए इन 10 फिल्मों के गिरते कलेक्शन से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed