फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संयोगिता' ने पूरा किया मानुषी के बचपन का सपना, अमर उजाला से साझा किए खास किरदार पाने के एहसास

Wed, 04 Mar 2020 08:04 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Mar 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar says Sanyogita role in the film Prithviraj completes childhood dreams
Manushi Chhillar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

स्कूलों में पढ़ाई करते समय ऐसी तमाम कहानियां पढ़ने को मिलती हैं जो ताउम्र भुलाए नहीं भूलतीं। पूरी दुनिया में भारतीय सुंदरता की पताका फहराने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ऐसी ही एक कहानी अपने बचपन में पढ़ी, पृथ्वीराज और संयोगिता के प्रेम की। संयोग ही है कि मानुषी को अपनी पहली ही फिल्म संयोगिता का ही किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।


 

Manushi Chhillar says Sanyogita role in the film Prithviraj completes childhood dreams
Manushi Chhillar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमर उजाला से एक खास मुलाकात में मानुषी कहती हैं, “फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से फिल्म पृथ्वीराज का प्रस्ताव मिलना मेरे जीवन का एक ऐसा मधुर संयोग है जो पूरी जिंदगी हर पल मेरा साथ रहेगा। जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही थी, मुझमें इतिहास, भव्य राज्यों की दास्तां और अमर ऐतिहासिक नायकों में काफी दिलचस्पी बढ़ती रही। मैं हमेशा से ही पृथ्वीराज और संयोगिता की इस प्रेम कहानी पर मोहित थी और जब मुझे इस फिल्म की पेशकश की गई तो ऐसा लगा कि मेरा जीवन सार्थक हो गया।”

 
Manushi Chhillar says Sanyogita role in the film Prithviraj completes childhood dreams
Manushi Chhillar - फोटो : amar ujala, mumbai

निडर और पराक्रमी हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित यशराज फिल्म्स की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी को मुख्य अदाकारा का स्थान मिला है। इस बिग बजट फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। अक्षय कुमार को पृथ्वीराज के रूप में और मानुषी को उनकी प्रेमिका संयोगिता की भूमिका में देखने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री अभी से उत्साहित है। यशराज फिल्म्स के पास हर दिन इस फिल्म की प्रगति को जानने के लिए फोन आ रहे हैं और फिल्म की पूरी टीम दिन रात इसे दिवाली पर रिलीज करने के लिए मेहनत कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar says Sanyogita role in the film Prithviraj completes childhood dreams
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मानुषी कहती हैं, “भारतीय इतिहास की सबसे आकर्षक और सुंदर राजपूत राजकुमारी की भूमिका निभाते हुए मैं खुद को 'धन्य' महसूस करतीं हूं। जब मुझे फिल्म की पटकथा विस्तार से सुनाई गई तो इस बात को सोचकर ही मेरे चेहरे पर एक मुस्कान तैरती रही कि मैं एक ऐसी कहानी सुन रही हूं, जिसे स्कूल में पढ़ने में मुझे सबसे ज्यादा दिलचस्पी थी। पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी भारत के इतिहास का एक सुंदर अध्याय है और राजकुमारी संयोगिता को जीने का मौका मिलना मेरे लिए किसी सौभाग्य के ही बराबर है।”

आठ मार्च से पहले आठसुपर नायिकाओं ने रचा अनोखा आनंद गीत, इरफान की फिल्म के लिए बना खास गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed