दीना पाठक का आज होता है जन्मदिन
दीना पाठक के जन्मदिन और कमल हासन से पुलिस ने की पूछताछ सहित ये बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ विमान में हुई छेड़छाड़ मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी विकास सचदेवा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। सेशंस कोर्ट ने विकास सचदेवा को आईपीसी की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के प्रावधान अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था। आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत, सेशंस कोर्ट ने सुनाई थी तीन साल की सजा
आसिम को Bigg Boss 13 का विजेता देखना चाहते थे श्रीसंत
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। बिग बॉस सीजन 13 के विजेता छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला रहे। वहीं फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर बिग बॉस 13 के दर्शक बंटे हुए नजर आए। कईयों ने उन्हें विजेता के काबिल समझा तो बहुत से ऐसे भी थे जो आसिम रियाज को विजेता के तौर पर देखना चाहते थे। ऐसे में बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट और क्रिकेट खिलाड़ी एस. श्रीसंत ने बिग बॉस के विजेता को लेकर बड़ी बात बोली है।
पढ़ें: आसिम को Bigg Boss 13 का विजेता देखना चाहते थे श्रीसंत, सिद्धार्थ के जीतने पर बोली ये बात
16 की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं रश्मि देसाई
'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई इन दिनों पार्टियों और इवेंट्स में व्यस्त हैं। वो जहां कहीं भी जा रही हैं पैपराजी घेर लेते हैं। हाल ही में रश्मि ने कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। रश्मि ने बताया कि वो भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं, ये तब हुआ था जब वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं।
पढ़ें: 16 की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं रश्मि देसाई, बोलीं- 'उसने मेरी ड्रिंक में...'
‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में कमल हासन से पूछताछ
अभिनेता कमल हासन से 'इंडियन 2' के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस दुर्घटना का कारण जानने के लिए उन सभी लोगों को समन भेज रही है जो दुर्घटनास्थल पर मौजूद थे। सहायक निर्देशक कृष्णा, कला सहायक चंद्रन और प्रोडक्शन सहायक मधु की मौत सेट पर एक क्रेन के गिरने की वजह से 20 फरवरी को हो गई थी।
पढ़ें: ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में कमल हासन से पूछताछ, तीन लोगों की हुई थी मौत