फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त के इस बड़े राज का खुलासा करना चाहती हैं मान्यता, बस है सही वक्त का इंतजार...

Tue, 14 Nov 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 14 Nov 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
manyata dutt is waiting to right time to reveal sanjay dutt secret

लंबा अरसा जेल में ‌काट चुके अभिनेता संजय दत्त से जुड़ा एक राज़ उनकी पत्नी मान्यता दत्‍त खोलने वाली हैं। 1993 मुंबई ब्लास्ट में अवैध तरीकों से हथियार रखने के लिए जेल की सजा काट चुके संजय दत्त फरवरी 2016 में रिहा हो गए थे, जिसके बाद वो अपना पूरा समय फैमिली को दे रहे हैं। हालांकि ये बात पूरी दुनिया जानती है, लेकिन उनके बच्चे इकरा और शाहरान इस बात से अभी तक अनजान हैं।




पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने खोला राज आखिर क्यों की तलाकशुदा से शादी?

manyata dutt is waiting to right time to reveal sanjay dutt secret

हाल ही में एक साप्ताहिक पत्रिका के साथ बातचीत में संजय ने बताया कि वो केस बहुत लंबा चला, जिसमें वे बुरी तरह से फंस गए। संजय ने कहा कि जहां वे इस केस में फंसने के कारण खुद को अनलकी मानते थे, वहीं वे इस मामले में खुद को लकी मानते हैं कि जब वे जेल गए उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे ‌थे। जिस कारण उनको उस मामले बारे में कुछ भी नहीं पता है।

manyata dutt is waiting to right time to reveal sanjay dutt secret

वहीं, मान्यता ने कहा कि जेल जाने से पहले वे शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे। इस कारण बच्चों को उन्हें घर पर देखने की आदत नहीं पड़ी। लेकिन अब महसूस हो रहा है कि उनकी कमी को मैं भी पूरा नहीं कर सकती। बच्चे उनके साथ घुल मिल जाए, इसीलिए हम लोगों ने इटली ट्रिप की प्लानिंग की।

पढ़ें: इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
manyata dutt is waiting to right time to reveal sanjay dutt secret

मान्यता ने कहा कि अभी तक बच्चे नहीं जानते कि उनके पिता जेल गए थे। वे अभी इस बात को समझने के लिए छोटे हैं। शाहरान और इकरा के लिए उसके पिता हीरो है, लेकिन उनको ये पता होना चाहिए कि उनके पिता गलत थे और उन्होंने इसकी भारी कीमत भी चुकाई।

विज्ञापन
manyata dutt is waiting to right time to reveal sanjay dutt secret

मान्यता  ने कहा, 'उन्हें मालूम होना चाहिए कि ये सब क्यों और कैसे हुआ, लेकिन इसके लिए वे अभी छोटे हैं और हम नहीं चाहते कि उनके बचपन पर किसी प्रकार का कोई बोझ पड़े।'

पढ़ें: पैराडाइज पेपर्स के खुलासे में उछला संजय दत्त की पत्नी का नाम, वजह भी जान लीजिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed