फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March 2024 Movie Calendar: मार्च में इन हिंदी फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला, विलेन माधवन को देखने को दर्शक बेताब

Mon, 04 Mar 2024 09:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Mar 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
March 2024 Movie Calendar Shaitaan yoddha bastar the naxal story Crew Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express
मार्च में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

मार्च के पहले सप्ताह में आमिर खान के प्रोडक्शन की किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को खूब पसंद किया जा रहा है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' को भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। हां, मार्च के पहले शुक्रवार को रिलीज दो फिल्मों 'दंगे' और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को दर्शक पूरी तरह से नकार चुके हैं। इन फिल्मों के अलावा इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं, आइए डालते हैं एक नजर..  


 

March 2024 Movie Calendar Shaitaan yoddha bastar the naxal story Crew Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : शैतान ( 8 मार्च 2024)

अभिनेता आर माधवन की बतौर विलेन पहली हिंदी फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर जब से लांच हुआ है, इस फिल्म के प्रति दर्शकों में खूब उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म पिछले साल फरवरी में रिलीज गुजराती फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने खुद कुमार मंगत पाठक और जियो स्टूडियो के साथ मिलकर निर्माण किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला की मुख्य भूमिकाएं हैं। राम गोपाल वर्मा की 'भूत' के बाद अजय देवगन हॉरर जॉनर में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।  

March 2024 Movie Calendar Shaitaan yoddha bastar the naxal story Crew Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express
तेरा क्या होगा लवली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : तेरा क्या होगा लवली (8 मार्च 2024)

फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' में नजर आएंगे। पहले ‘फेयर एंड लवली’ और उसके बाद ‘फेयर एंड अनलवली’ नाम से अरसे से बनती रही ये फिल्म दहेज और सांवले रंग जैसे मुद्दे पर आधारित हैं। इस फिल्म रणदीप हुड्डा पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ रंग रोगन कर सांवली की गई इलियाना डिक्रूज भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जांजुआ ने किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
March 2024 Movie Calendar Shaitaan yoddha bastar the naxal story Crew Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : योद्धा (15 मार्च 2024)

निर्माता करण जौहर फिल्म 'योद्धा' के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं, इस फिल्म का प्रमोशन बहुत ही भव्य स्तर पर चल रहा है। यह फिल्म प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित एक्शन फिल्म है। इस फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है जिसमें योद्धा बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा जान की बाजी लगाते दिख रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर अंबरे और पुष्कर ओझा ने किया है। 

 

विज्ञापन
March 2024 Movie Calendar Shaitaan yoddha bastar the naxal story Crew Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : बस्तर द नक्सल स्टोरी (15 मार्च 2024)

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद इन दिनों अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में कमली के किरदार में वाहवाही लूटने वाली इंदिरा तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। अमरनाथ झा लिखित इस फिल्म का निर्माण  विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। यह फिल्म एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed