फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal Jethwa: विशाल जेठवा अब दिखेंगे इस हैरान कर देने वाले किरदार में, कहानी सुनते ही बोल पड़े ‘सलाम वेंकी’

Thu, 17 Nov 2022 03:06 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Mardaani 2 actor Vishal Jethwa is now gearing up to appear in Kajol Upcoming Film Salaam Venky
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता विशाल जेठवा ने अपनी काबिलियत का लोहा अपनी फिल्म ‘मर्दानी 2’ से ही मनवा लिया है। विशाल जेठवा अब अपनी दूसरी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनकी भूमिका रानी मुखर्जी अभिनीत ‘मर्दानी 2’ फिल्म के खलनायक से बिलकुल अलग होगी। जेठवा ‘सलाम वेंकी’ में एक चर्चित शख्सीयत वेंकटेश की भूमिका निभाने जा रहे हैं। वेंकटेश की कहानी स्वास्थ्य जगत की चर्चित कहानी रही है। इस कहानी को परदे पर उतारने की जिम्मेदारी बतौर निर्देशक रेवती ने उठाई है।

Mardaani 2 actor Vishal Jethwa is now gearing up to appear in Kajol Upcoming Film Salaam Venky
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जेठवा फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में वेंकटेश बने है, जो कि एक डिजनरेटिव बीमारी ‘डचेने मस्कुलर डिस्ट्रोफी’ से ठीक होने वाला एक मरीज है और  अपने बचने की संभावनाओं पर डॉक्टरों की भविष्यवाणी का सामना कर रहा है। ये एक ऐसा मामला है जिसने चिकित्सकीय जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया कि कैसे एक मनुष्य सिर्फ सार्थक विचारों (पॉजिटिव थिंकिंग) और अपने हौसले से चिकित्सकों की भविष्यवाणी को भी झुठला सकता है। फिल्म में अंगदान के बारे में भी कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई है।

Mardaani 2 actor Vishal Jethwa is now gearing up to appear in Kajol Upcoming Film Salaam Venky
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के बारे में जेठवा कहते हैं, ‘यह सुनकर मैं काफी रोमांचित था कि मुझे काजोल मैडम के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। जब मैं फिल्म के नरेशन के लिए गया तो हमें कहानी सुनाते सुनाते फिल्म की पूरी टीम भावुक हो गई। लेखक की तो आंखों में आंसू देखकर मैं दंग रह गया। मैं अपनी मां के काफी करीब हूँ। जब मुझे पता चला कि यह असंभव चुनौतियों का सामना कर रहे मां-बेटे की कहानी है तो मैं इसके लिए तुरंत राजी हो गया। यह भूमिका मुझे अपनी शख्सियत का एक दूसरा पहलू सामने लाने का मौका दे रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 2 actor Vishal Jethwa is now gearing up to appear in Kajol Upcoming Film Salaam Venky
विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काजोल के साथ फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में काम करने का मौका मिलने के सवाल पर विशाल कहते हैं, ‘मैं उन भाग्यशाली कलाकारों में से हूं जिन्हें रानी मुखर्जी मैम और काजोल मैम दोनों के साथ काम करने का मौका मिला है। ये दोनों ही आज के जमाने की सिनेमा लीजेंड हैं। मैं इसे अपनी अच्छी किस्मत ही मानता हूं और इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के सामने एक्टिंग में अपने हुनर को दिखाने का मुझे मौका मिला।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed