फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Old Age Romance: इन फिल्मों में दिखा ओल्ड एज रोमांस, एक में तो अभिनेता ने 18 साल की अभिनेत्री को किया था किस

Thu, 17 Nov 2022 02:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Nov 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
These Movies Shown Old Age Romance cheeni kum lamhe dil chahta hai nishabd
दिल चाहता है, निशब्द - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अपनी रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ अजब-गजब जोड़ियों के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार पर्दे पर ऐसी जोड़ियां रोमांस करती हुई भी नजर आती हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी होगी। आमतौर पर 40 की उम्र के बाद अभिनेत्रियों को लीड रोल नहीं मिलता है, वहीं 90 के दशक के अभिनेता अभी भी फिल्मों में अपनी बेटी की उम्र की अभिनेत्रियों संग लीड रोल निभाते नजर आ जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर कम उम्र की अभिनेत्रियों संग रोमांस कर चुके हैं।

These Movies Shown Old Age Romance cheeni kum lamhe dil chahta hai nishabd
चीनी कम - फोटो : चीनी कम

चीनी कम
पर्दे पर हर तरीके के किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन भी कई रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी पर्दे पर अपने से आधी उम्र की अभिनेत्री संग रोमांस कर चुके हैं। फिल्म चीनी कम में वह तब्बू के साथ नजर आए थे। जिस वक्त उन्होंने ये फिल्म की थी। तब तब्बू 34 साल की थीं और अमिताभ 64 के थे। 

इसे भी पढ़ें- Pushpa : कोरियन लड़की पर चढ़ा ‘श्रीवल्ली’ का खुमार, अल्लू अर्जुन जैसा डांस कर जीत लिया सबका दिल

These Movies Shown Old Age Romance cheeni kum lamhe dil chahta hai nishabd
'निशब्द' - फोटो : सोशल मीडिया

निशब्द
निशब्द भी अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म है। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जिया खान नजर आई थीं। निशब्द में तो अमिताभ और जिया खान के बीच लिप किस सीन भी फिल्माया गया है। जिस वक्त से फिल्म आई थी, तब अमिताभ 62 के थे और जिया खान 18 की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Shown Old Age Romance cheeni kum lamhe dil chahta hai nishabd
श्रीदेवी और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लम्हे
अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म लम्हे साल 1991 में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म के फ्लॉप होने की एक वजह ये भी है कि हीरो पहले मां से प्यार करता है और फिर मां की मौत के बाद बेटी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाता है। उस दौर में इस तरह की कहानी दर्शकों के लिए स्वीकार कर पाना आसान नहीं था।

विज्ञापन
These Movies Shown Old Age Romance cheeni kum lamhe dil chahta hai nishabd
फिल्म 'दिल चाहता है' का एक सीन

दिल चाहता है
दिल चाहता है फरहान अख्तर की बतौर डायरेक्टर डेब्यू वाली फिल्म थी। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और अक्षय खन्ना के रिलेशनशिप को दिखाया गया है। जबकि अक्षय, डिंपल से उम्र में कई साल छोटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed