{"_id":"5a26a19c4f1c1b95188b8084","slug":"marina-kuwar-ex-bigg-boss-contestant-to-make-debut-in-bollywood-film-opposite-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में आ चुकी इस एक्ट्रेस ने लगाए थे राम रहीम पर गंभीर आरोप, अब मिली अक्षय संग फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस में आ चुकी इस एक्ट्रेस ने लगाए थे राम रहीम पर गंभीर आरोप, अब मिली अक्षय संग फिल्म
Wed, 06 Dec 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी रिएलिटी शो का सबसे बड़ा नाम बिगबॉस हमेशा से ही सेलिब्रिटिज की पहली पसंद रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस शो के कंटेस्टेंट फिर चाहे वो मॉडल हो या एक्टर-एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री का सपना संजोते हैं। तभी तो हर साल बिग बॉस का कोई ना कोई नाम किसी न किसी फिल्म का हिस्सा बन ही जाता है।
2 of 5
ये बिग बॉस का 11वां सीजन चल रहा है। इसके पहले बिग बॉस 10 में नजर आ चुकीं एक कंटेस्टेंट जल्द ही अक्षय कुमार के साथ रूपहले पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मॉडलिंग से एक्टिंग का रूख करने वाली मरीना की ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'मिलियन डॉलर बेबी' का हिंदी रीमेक होगा, जिसका डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस करेंगे।
3 of 5
फिल्म में मरीना हिलेरी स्वांक का किरदार निभाएंगी तो अक्षय क्लिंट ईस्टवुड के भूमिका में होंगे। मरीना का मानना है कि अक्षय कुमार जैसे स्टार के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। मॉडलिंग से अभिनय तक का सफर बहुत संघर्ष भरा रहा, लेकिन मैंने कभी भी हार नहीं मानी और मुझे विश्वास है कि जल्द ही मुझे पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मरीना बिगबॉस में आने से पहले 'सीआईडी' में भी नजर आ चुकी हैं। वैसे मरीना के अलावा सनी लियोनी, सना खान, एजाज खान, संतोष शुक्ला बिगबॉस में दिखने के बाद बॉलीवुड में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मरीना ने डेरा प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने फिल्म का ऑफर दिया था। यहां तक की गलत तरीके से टच करता था और गुफा में ले गया था. मरीना की मानें तो राम रहीम उसे कई बार मीटिंग के लिए भी बुलाता था और गलत नजर से देखता था। मरीना का कहना है की राम रहीम को नशा लेने की आदत थी और खूब शराब और ड्रग्स लेता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।