फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2: इस दिन से ओटीटी पर देखें 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर', हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज

Thu, 05 Jan 2023 01:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
marvel cinematic universe Black Panther Wakanda Forever ott release date on Disney plus Hotstar
ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 2022 की पेशकश 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है और सिनेमाघरों में इसने शानदार कलेक्शन किया है। अब नए साल में  दर्शकों के लिए तोहफा देते हुए मार्वल स्टूडियोज की तरफ से इसको ओटीटी पर रिलीज करने का ऐलान भी कर दिया गया है।

Love Story: बिपाशा के साथ-साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, उस रात की एक गलती ने अलग कर दी दोनों की राहें

marvel cinematic universe Black Panther Wakanda Forever ott release date on Disney plus Hotstar
ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों का हमेशा से एक अलग दर्शक वर्ग रहा है और यह अब बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की कहानी क्वीन रामोंडा पर आधारित है। वहीं फिल्म में दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित और केविन फाइगी और नेट मूर द्वारा निर्मित 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' अब सिनेमाघरों में चल रही है। फिलहाल जानिए कि कब से ओटीटी पर देख सकेंगे 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर'।
 

Urfi: साजिद ने एमसी स्टैन को दिया अर्चना को थप्पड़ मारने का सुझाव, उर्फी बोलीं- उनके व्यक्तित्व से बदबू आती है

marvel cinematic universe Black Panther Wakanda Forever ott release date on Disney plus Hotstar
ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेनोच हुएर्टा, लेटिटिया राइड, लेक बेल, लुपिटा न्यॉन्गो और एंजेला बैसेट जैसे कलाकारों से सजी व रेयान कूगलर और जो रॉबर्ट कोल द्वारा लिखित 'ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर' 01 फरवरी 2023 यानी अगले महीने ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से अनाउंसमेंट की गई है कि 'ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर' अंग्रेजी समेत हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।
 

Uday Chopra: नरगिस फाखरी से मोहब्बत, मुंबई पुलिस से पंगा, और जानिए क्या हुआ जब बात बिपाशा को गले लगाने की आई..

विज्ञापन
विज्ञापन
marvel cinematic universe Black Panther Wakanda Forever ott release date on Disney plus Hotstar
ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें कहानी की तो 'ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर' की तो इसमें एक्शन के साथ इमोशन भी है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि वकांडा के सभी दुश्मन तिचाला के देश को नेस्तनाबूद करने की फिराक में हैं और वह वकांडा वासियों से जंग की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अपने देश को बचाने के लिए एक और ब्लैक पैंथर तैयार किया जाता है। फिल्म में अभिनेता चैडविक की श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है कि वकांडा अपने राजा की गैरमौजूदगी में देश को बचाने के लिए संघर्षरत है।
 

Urvashi-Rishabh: मीरा रौतेला ने नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर हुई थीं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed