सब्सक्राइब करें

खूबसूरत रिश्ते: मां नीना के जन्मदिन पर मसाबा ने यूं बरसाया प्यार, साझा की प्यारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 04 Jun 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Masaba Gupta wishes mother Neena Gupta on her birthday
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। साथ ही उनकी बेटी मसाबा एक मशहूर डिजाइनर होने के साथ-साथ खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में नीना अपनी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। इसके अलावा नीना इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की ऑटोबायोग्राफी का नाम है 'सच कहूं तो।' इस किताब में उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों के बारे में कई खुलासे किए हैं। अपनी किताब में नीना ने अपने और मसाबा के रिश्ते को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि मसाबा के जन्म के वक्त उनके पास पैसे नहीं थे। आज नीना अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं।



बेटी ने खास अंदाज में किया विश
मां के जन्मदिन पर मसाबा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मसाबा ने नीना की एक प्यारी तस्वीर साझा की है और उसके साथ ही मां के लिए एक पावरफुल मैसेज भी लिखा है। नीना ने अकेले मसाबा की परवरिश की है और उन्हें काबिल बनाया। वहीं मसाबा भी नीना से बेहद प्यार करती हैं और साथ में दोनों एक खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं।

Trending Videos
Masaba Gupta wishes mother Neena Gupta on her birthday
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : Instagram
दरअसल, मसाबा ने नीना के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की है। उसके साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'उम्र को मात देते हुए, दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह किए बिना आप हमेशा ऐसे ही मस्ती करती रहें। हैप्पी बर्थ डे मां।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Masaba Gupta wishes mother Neena Gupta on her birthday
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मसाबा का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मारिया गौरेटी ने लिखा, 'आप एक बहुत खूबसूरत महिला हैं। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।' आप हमेशा ही ऐसे हंसती-मुस्कुराती रहें। वहीं मिनी माथुर ने लिखा, 'आप एक प्रेरणादायी महिला हैं, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं नीना जी।'

Masaba Gupta wishes mother Neena Gupta on her birthday
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। हालांकि विवियन और नीना का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया था।साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी।

विज्ञापन
Masaba Gupta wishes mother Neena Gupta on her birthday
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों दो अलग-अलग शहरों में रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री ने बताया था कि लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed