फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मसकली 2.0' विवाद में कूदे रैपर बादशाह, बोले- ए आर रहमान को मेरा रीमिक्स वर्जन पसंद आया

Sun, 12 Apr 2020 01:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Apr 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Masakali 2.0 Row rapper Badshah Says AR Rahman liked my Humma Humma Remix
Badshah and AR Rahman - फोटो : Social Media

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 के मसकली गाने के रीमिक्स वर्जन 'मसकली 2.0' को लेकर खूब विवाद हो रहा है। तनिष्क बागची ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के साथ मिलकर नए वर्जन को बनाया है, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। संगीतकार ए आर रहमान, गीताकर प्रसून जोशी और गायक मोहित चौहान नए गाने पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं। अब इस विवाद में रैपर बादशाह की एंट्री हो गई है।

Masakali 2.0 Row rapper Badshah Says AR Rahman liked my Humma Humma Remix
badshah - फोटो : instagram

मुंबई मिरर से बातचीत में बादशाह ने कहा कि ए आर रहमान को उनका हम्मा- हम्मा का रीमिक्स वर्जन को पसंद आया। खुद रहमान ने एक इंवेंट में बुलाकर हम्मा- हम्मा की तारीफ की थी। बादशाह ने कहा, 'तुलना तो अनिवार्य है। आंख मारे का रीमेक मुझे ओरिजिनल से ज्यादा पसंद है। 2015 में आए मेरे गाने वखरा स्वैग तक को मुझे बिना बताए एक फिल्म के लिए रीमिक्स किया गया था। उस गाने को लोगों ने पसंद किया लेकिन आज भी मेरे वर्जन को भी पसंद किया जाता है।'

Masakali 2.0 Row rapper Badshah Says AR Rahman liked my Humma Humma Remix
AR Rahman, Prasoon Joshi - फोटो : amar ujala

ओरिजनल मसकली को प्रसून जोशी ने लिखा, और इसे मोहित चौहान में अपनी आवाज में गाया था जबिक संगीत ए आर रहमान ने दिया। इस वजह से ये तीनों रीमिक्स वर्जन 'मसकली 2.0' से काफी नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Masakali 2.0 Row rapper Badshah Says AR Rahman liked my Humma Humma Remix
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रहमान ने एक ट्वीट में लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'

 

विज्ञापन
Masakali 2.0 Row rapper Badshah Says AR Rahman liked my Humma Humma Remix
prasoon joshi

प्रसून जोशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली 6 के गीत मसकली समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, ए आर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अभी भी ओरिजिनल गीत को सुनेंगे।' 

कोरोना के बीच अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति पर सुनाया ऐसा जोक, बाद में ट्विटर से करना पड़ गया डिलीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed