फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mayuri Kango: 90 के दशक की यह खूबसूरत अभिनेत्री छोड़ चुकी है एक्टिंग, टैलेंट के दम पर आज कमाती है करोड़ों

Tue, 14 Feb 2023 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Feb 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mayuri Kango Left Acting earns crores of rupees Know more about Actress
मयूरी कांगो - फोटो : सोशल मीडिया

'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही' फिल्म पापा कहते हैं का यह गाना 90 के दशक में जबर्दस्त हिट हुआ था। इस गाने में नजर आने वाले कलाकार मयूरी और जुगल हंसराज रातों रात घर-घर में मशहूर हो गए थे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। मयूरी की नीली आंखें और कातिलाना मुस्कान ने लाखों लोगों को अपना फैन बना दिया था। 


Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले पलानी मुरुगन मंदिर पहुंचीं सामंथा, सिर झुकाए दिखीं अभिनेत्री

Mayuri Kango Left Acting earns crores of rupees Know more about Actress
मयूरी कांगो - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली मयूरी बीते 22 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री से दूर मयूरी आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं।
Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइंस डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा

Mayuri Kango Left Acting earns crores of rupees Know more about Actress
मयूरी कांगो - फोटो : इंस्टाग्राम

मयूरी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म नसीम से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। अजय देवगन और अरशद वारसी के साथ वह होगी प्यार की जीत और बॉबी देओल के साथ बादल जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार मयूरी साउथ की फिल्म में नजर आई थीं। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम वामसी था। 
TAJ Divided By Blood: सालों बाद फिर साथ दिखेंगे धर्मेंद्र और नसीरुद्दीन शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayuri Kango Left Acting earns crores of rupees Know more about Actress
मयूरी कांगो - फोटो : इंस्टाग्राम

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि एक्टिंग के अलावा मयूरी पढ़ाई-लिखाई में भी काफी अच्छी थीं। फिल्म में मन मुताबिक सफलता न मिलने के बाद उन्होंने अपना करियर दूसरे क्षेत्र में बनाने का फैसला कर लिया। एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं और यहीं से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया। 
Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश

विज्ञापन
Mayuri Kango Left Acting earns crores of rupees Know more about Actress
मयूरी कांगो  - फोटो : सोशल मीडिया

सात साल तक अमेरिका में रहकर उन्होंने जॉब किया। 2011 में बेटे कियान को जन्म देने के बाद वह वापस भारत लौट आईं और फ्रेंच एडवरटाइजिंग पब्लिसिस ग्रुप की एक कंपनी में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर काम शुरू कर दिया। साल 2019 में उनके हाथ बड़ी सफलता लगी और वह गूगल इंडिया से जुड़ गईं। इसके बाद वह अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड बन गईं। मयूरी आज खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूरी 15 लाख डॉलर की कमाई करती हैं।
#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed