फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'

Tue, 14 Feb 2023 02:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Feb 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan AskSRK actor revealed his first valentine gift for gauri khan said it should be Pathaan day
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म को पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिल रहा है और यह अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। वहीं, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहरुख खान एक बार फिर अपने आस्क एसआरके सेशन के साथ वापस लौटे और फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए। कुछ फैंस ने वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर किंग खान से सवाल किए, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

Shah Rukh Khan AskSRK actor revealed his first valentine gift for gauri khan said it should be Pathaan day
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज वैलेंटाइन डे है और इस मौके पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान किंग खान ने सभी सवालों के जवाब बेहतरीन ढंग से फैंस को दिए। एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, 'आपने गौरी मैम को पहला वैलेंटाइन गिफ्ट क्या दिया था?' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'अब तो 34 साल हो गए, अगर मुझे सही से याद है तो...शायद पिंक कलर का प्लास्टिक ईयर रिंग्स दिया था।'

Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल
 

Shah Rukh Khan AskSRK actor revealed his first valentine gift for gauri khan said it should be Pathaan day
पठान - फोटो : social media

इसके अलावा एक फैन ने किंग खान से वैलेंटाइन गिफ्ट को लेकर सवाल किया। फैन ने लिखा, 'आपको अपने चाहने वालों (फैंस) से वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट चाहिए।' इस पर अभिनेता ने कहा, 'आप सबने पहले ही मुझे बहुत कुछ दिया है...पठान के लिए इतना सारा प्यार।' वहीं, एक अन्य ने पूछा, 'वैलेंटाइन डे पर डीडीएलजे देखें या पठान? जल्दी रिप्लाई दीजिए शो जाना है...। इस पर किंग खान ने कहा, 'वैलेंटाइन डे पर पठान डे होना चाहिए।'

Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan AskSRK actor revealed his first valentine gift for gauri khan said it should be Pathaan day
फिल्म पठान - फोटो : social media

वहीं, अब फैन ने शाहरुख खान ने पूछा कि अगर पठान को रुबाई के लिए वैलेंटाइन डे पर कुछ प्लान करना हो तो वो कहां और कैसे होगा? इस पर अभिनेता ने कहा, 'उसके लिए वापस पेरेस जाना होगा ना अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए..।' बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज हुए 'पठान' अभी तक का कलेक्शन 493.65 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed