फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल

Tue, 14 Feb 2023 01:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Emergency actor Shreyas Talpade apologizes for old video disrespecting religious symbol pens An Apology
श्रेयस तलपड़े - फोटो : Insatagram- @shreyastalpade27

श्रेयस तलपड़े उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और वन-लाइनर्स के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले श्रेयस तलपड़े वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं पर आज पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। श्रेयस तलपड़े के ट्रोल होने के पीछे उनकी साल 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' की एक क्लिप है, जो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेता को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस बात पर रिएक्शन देते हुए श्रेयस ने हाल ही में माफी मांगी है...लेकिन सवाल उठता है कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था...? तो चलिए जानते हैं...

Emergency actor Shreyas Talpade apologizes for old video disrespecting religious symbol pens An Apology
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

इस वायरल होती वीडियो में श्रेयस तलपड़े द्वारा निभाए गए कैरेक्टर को ओम का अपमान करते हुए दिखाया गया है, जो हिंदू धर्म में दिव्यता का प्रतीक है। ऐसा होता देख नेटिजन्स की भावनाएं आहत हुई हैं और यही वजह है कि श्रेयस तलपड़े को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। जहां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं वीडियो के इंटरनेट पर आने के तुरंत बाद, अभिनेता ने एक सार्वजनिक माफी जारी की है और कहा कि वह 'जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे या ऐसा कुछ नहीं दोहराएंगे।'
Tunisha Sharma: मौत से एक दिन पहले अपने को-स्टार से बात करना चाहती थीं तुनिशा, चंदन के आनंद ने खोले कई राज

Emergency actor Shreyas Talpade apologizes for old video disrespecting religious symbol pens An Apology
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के 30 सेकंड के वीडियो में अभिनेता को जॉनी नाम के एक ईसाई व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसे एक लॉरी पर अपना पैर रखकर रोकते हुए दिखाया गया है। एक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि तलपड़े के किरदार ने हिंदू प्रतीक माने जाने वाले 'ओम' पर अपना पैर रखकर उसका अपमान किया था। ऐसे में अब अभिनेता ने ट्वीट करके दावा किया है कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actor Shreyas Talpade apologizes for old video disrespecting religious symbol pens An Apology
श्रेयस तलपड़े - फोटो : Insatagram- @shreyastalpade27

श्रेयस तलपड़े ने अपने माफीनामे में लिखा, 'जब कोई शूटिंग कर रहा होता है तो बहुत सारी चीजें दिमाग में चल रही होती हैं। स्पेशली जब हम एक एक्शन सीन हो, निर्देशक की आवश्यकताएं, समय की कमी और बहुत सी अन्य चीजें इनमें शामिल होती हैं। वीडियो के बारे में मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में किया गया था और मैं इसके लिए बहुत क्षमा प्रार्थी हूं। मुझे इसे देखना चाहिए था और इसे निर्देशक के ध्यान में लाना चाहिए था। फिर भी, मैं कभी भी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा या ऐसा कुछ नहीं दोहराऊंगा।'

विज्ञापन
Emergency actor Shreyas Talpade apologizes for old video disrespecting religious symbol pens An Apology
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

'कमाल धमाल मालामाल' का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में  नाना पाटेकर, परेश रावल, ओम पुरी, असरानी, शक्ति कपूर और न्यारा बनर्जी भी थे। यह मलयालम फिल्म 'मरुकुंडोरू कुंजाडु' की हिंदी रीमेक थी।
Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed