फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...

Tue, 14 Feb 2023 11:03 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Feb 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
TAJ Divided By Love web series starring Dharmendra Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Sandhya Mridul Zee 5
धर्मेंद्र, अभिमन्यु, मनीष कालरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी फाइव की नई सीरीज  'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' के जरिए काफी लंबे समय के बाद धर्मेंद्र और नसीरुद्दीन शाह साथ दिखाई देंगे। सोमवार को इस शो की घोषणा मुंबई के सबसे लोकप्रिय हैंग आउट स्पॉट पर 40 फीट के लोगो स्ट्रक्चर को आग के हवाले करके इसका अनावरण किया गया जिससे देखकर दर्शक दंग रह गए और उत्साहित हो गए। जल्द ही यह सीरीज जी फाइव पर स्ट्रीम होगी। सीरीज की घोषणा के दौरान धर्मेंद्र ने कहा, 'रास्ते भर यही सोचता आ रहा था कि आज नसीरुद्दीन शाह के बारे में बात करूंगा, लेकिन भूल गया, उस गुस्ताखी के लिए माफी चाहूंगा।' 

TAJ Divided By Love web series starring Dharmendra Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Sandhya Mridul Zee 5
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सीरीज की घोषणा के दौरान नसीरुद्दीन शाह किसी कारणवश नहीं आ सके। बातचीत का सिलसिला धर्मेंद्र से ही शुरू हुआ और बातों बातों में नसीरुद्दीन शाह का जिक्र करना वह भूल गए। बारी बारी से जब सभी कलाकारों की बात खत्म हो गई तो तो धर्मेंद्र ने एक बार फिर माइक उठाया  और बोले, 'गुस्ताखी माफ, रास्ते भर यही सोचते आ रहा था कि आज नसीरुद्दीन शाह के बारे में बात करूंगा,लेकिन भूल गया। हमने साथ में कुछ फिल्में की हैं। वह बहुत अच्छे कलाकार हैं, 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में भी अब तक तीन चार सीन शूट कर चुका हूं।'

The Romantic: यश चोपड़ा के आभामंडल की झलक दिखाती डॉक्यूमेंट्री, स्विटजरलैंड के लिए यहां से निकली राह

TAJ Divided By Love web series starring Dharmendra Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Sandhya Mridul Zee 5
धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र और नसीरुद्दीन शाह एक साथ 'गुलामी' और 'तहलका' जैसी फिल्में कर चुके हैं। 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में नसीरुद्दीन शाह बादशाह अकबर और धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहे हैं। सीरीज में अनारकली की भूमिका अदिति राव हैदरी, सलीम की भूमिका आशिम गुलाटी और जोधा बाई की भूमिका संध्या मृदुल निभा रही हैं। इस शो की लांचिंग के दौरान अदिति राव हैदरी और संध्या मृदुल ने धर्मेंद्र को गुलाब का फूल देकर एक दिन पहले ही वैलेन्टाइन्स डे भी मना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TAJ Divided By Love web series starring Dharmendra Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Sandhya Mridul Zee 5
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह सीरीज अकबर के शासन काल के बारे में है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है। यह सीरीज इस महान राजवंश की सुंदरता, क्रूरता, कला, कविता और वास्तुकला के प्रति उनके जुनून को प्रदर्शित करने वाली पीढ़ियों के उत्थान और पतन को नाटक के रूप में दिखाती है, लेकिन साथ ही साथ अपने परिवार के संबंध में उल्लेखनीय रूप से बिना किसी विचार के लिए गए फैसलों के बारे में भी बताती है।

Madhubala: क्यों 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' कहलाईं मधुबाला? महज 36 साल की उम्र में छोड़ गईं दुनिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed