{"_id":"5bd2f804bdec226934563430","slug":"me-too-jasmine-told-about-industry-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#metoo में अब आगे आईं जैस्मिन भसीन, बोलीं-ऑडिशन में मेरी बॉडी देखना चाहता था डायरेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#metoo में अब आगे आईं जैस्मिन भसीन, बोलीं-ऑडिशन में मेरी बॉडी देखना चाहता था डायरेक्टर
Fri, 26 Oct 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
jasmin bhasin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
MeToo अभियान की आग बॉलीवुड में फैलती ही जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक जो भी नाम सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। कैंपन के तहत बॉलीवुड में खुले तौर पर कई महिला कलाकारों ने अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया है। अब इस मामले में एक और नाम जैस्मिन भसीन का जुड़ गया है।
2 of 4
Jasmin Bhasin
जैस्मिन भसीन ने कहा, मैं ऑडिशन देने के लिए जाती हूं। डायरेक्टर और मेरी बातचीत शुरू होती है। वह मुझसे कहते हैं कि आप एक एक्ट्रेस बनने के लिए किस हद तक जा सकती हैं। मैं यह बात सुनकर थोड़ा सा ड़र जाती हूं। फिर उन्होंने मुझसे कहा, मैं तुमको बिकनी में देखना चाहता हूं। मुझे यह महसूस हो रहा था कि यहां पर कुछ गलत है। मैंने कहा रोल में तो इस तरह की कोई डिमांड नही हैं।
3 of 4
Jasmin Bhasin
डायरेक्टर कहता हैं कि मैं तो बस तुम्हारी बॉडी और लुक्स को देखना चाहता हूं। उस समय मैंने बहुत सोच समझकर काम लिया। मैंने उनसे कहा कि अभी मैं ऑडिशन देने की स्थिति में नहीं हूं। उसके बाद मैं वहां से निकल जाती हूं। जैस्मिन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अब यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर अपनी बात को रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jasmin Bhasin
बता दें कि जैस्मिन दो टीवी शो 'टशन ए इश्क और दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका में थी। वह साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मी टू कैंपेन का असर मद्रास म्यूजिक अकेडमी पर भी पड़ा। इस साल होने वाले मरगाजी इवेंट से सात आर्टिस्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अकेडमी के प्रेसीडेंट ने बताया कि मीटू कैंपेन को देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।