सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म के पोस्टर पर भड़के मीट विक्रेता, जानें क्या है बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Bigil pic.twitter.com/m8dpzSUDla
— Vijay (@actorvijay) June 21, 2019
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार गोपाल नाम के एक मीट विक्रेता सहित कई विक्रेताओं ने बिगील के पोस्टर की उक्कड़म पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। वहीं जिला कलेक्टर को फिल्म के पोस्टर की शिकायत करते हुए गोपाल ने कहा कि पोस्टर में विजय मीट काटने वाली लड़की पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर हमारे काम को गलत तरीके से दिखा रहा है।
शिकायत में उन्होंने कहा कि इस पोस्टर के बाद से सभी मीट विक्रेता हैरान-परेशान हैं। इसके अलावा शिकायत के जरिए सभी विक्रेताओं ने कहा कि इस पर कार्रवाई करते हुए फिल्म से इस सीन को हटाया जाए। आपको बता दें कि अभिनेता विजय की फिल्म बिगील दिवाली पर सिनमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म की निर्देशन Atlee ने किया है।
पढ़ें: एक्टिंग के बाद राजनीति में चमका था ये एक्टर, मौत होने पर डेड बॉडी के साथ सेल्फी हुई थी वायरल