फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच की पांच बार शिकार हो चुकी हैं सुरवीन चावला,कहा- डायरेक्टर देखना चाहता था क्लीवेज लुक

Tue, 24 Sep 2019 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Sep 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Surveen Chawla opened up about five occasion where she faced casting couch
surveen chawla - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के बाद अब सुरवीन चावला ने भी कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री सुरवीन चावला ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। छोटे और बड़े पर्दे, दोनों जगह पर उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। सुरवीन चावला ने खुलासा किया है कि वह मनोरंजन जगत में पांच बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। 

Surveen Chawla opened up about five occasion where she faced casting couch
surveen chawla - फोटो : social media

सुरवीन चावला ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को वीडियो इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा मनोरंजन जगत में अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया। इस दौरान सुरवीन चावला ने खुलासा किया कि वह पांच बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बॉडी पर कई निर्देशकों ने भद्दे कमेंट किए थे। एक डायरेक्टर ने ये तक कह दिया कि मैं आपका क्लीवेज लुक देखना चाहता हूं। 

Surveen Chawla opened up about five occasion where she faced casting couch
surveen chawla - फोटो : amar ujala

सुरवीन चावला ने अन्य डायरेक्टर के बारे में बताते हुए कहा- 'साउथ फिल्मों का एक डायरेक्टर मुझसे कह रहा था कि मैं आपके शरीर का एक-एक इंच देखना चाहता हूं। ये सुनकर मैं अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं।' सुरवीन चावला को अपने वजन की वजह से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा- 'मैं एक ऑडिशन देने गई थी वहां एक इंसान ने मुझसे कहा कि मेरा वजन ज्यादा है, जबकि मेरा वजन केवल 56 किलो था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surveen Chawla opened up about five occasion where she faced casting couch
Surveen Chawla - फोटो : instagram

सुरवीन चावला ने बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी 2 में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा- 'हेट स्टोरी की रिलीज के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। चीजों को मैंने जिस तरह से सोचा था वैसे नहीं हुई थीं। मैं ये सोचकर खुश थी कि मैंने ये फिल्म की, लेकिन चीजें इससे काफी अलग थीं।' गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था।

विज्ञापन
Surveen Chawla opened up about five occasion where she faced casting couch
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को सुरवीन ने  बेटी ईवा को जन्म दिया था। जन्म के बाद सात सितंबर 2019 को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में सुरवीन के साथ उनके बेटी ईवा भी नजर आ रही हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरवीन चावला हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सेक्रेड गेम्स में सुरवीन चावला के साथ अभिनेत्री सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 


पढ़ें: पिता की तरह फिल्मों में सफल नहीं हो सके बॉलीवुड के ये 5 बेटे, कोई हुआ गायब तो कोई कर रहा है साइड रोल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed