सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी मीना कुमारी की मौत, पति ने कायदों में बांधना चाहा तो तोड़ लिया रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 31 Mar 2022 06:17 AM IST
विज्ञापन
Meena Kumari Death Anniversary: tragedy queen life and death untold facts
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की आज पुण्यतिथि है। मीना कुमारी जब पैदा हुईं तो उनके परिवार में कोई खुशी नहीं मनाई गई। मीना कुमारी के पिता को बेटे की उम्मीद थी लेकिन पैदा हुई मीना यानि कि 'महजबीं बानो'। 1 अगस्त 1933 को मुंबई में जन्मी मीना ने 31 मार्च 1972 को मुंबई में ही दम तोड़ दिया। गजब की खूबसूरत थीं मीना कुमारी लेकिन किस्मत भी इतनी ही खूबसूरत होती तो बात ही क्या थी। घर की माली हालत ठीक नहीं थी इसलिए कम उम्र में ही काम करना पड़ा।

Trending Videos
Meena Kumari Death Anniversary: tragedy queen life and death untold facts
मीना कुमारी - फोटो : Youtube grab

मीना कुमारी बचपन में मां-बाप और भाई बहनों के लिए एक्टिंग कर पैसे कमाती थीं, बाद में यही उनका शौक बन गया। मीना कुमारी ने स्कूल में पढ़ाई नहीं की थी लेकिन उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। उन्हें शायरी का बेहद शौक था। मीना कुमारी पहली बार 1939 में निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म "लैदरफेस" में बेबी महजबीं के रूप में नजर आईं। साल 1952 में आई फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने उनको बुलंदियों तक पहुंचाया। यह फिल्म लोगों को इतनी पंसद आई थी कि 100 हफ्तों तक थियेटर में लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meena Kumari Death Anniversary: tragedy queen life and death untold facts
kamal Amrohi, Meena kumari - फोटो : Social Media

कमाल अमरोही से की शादी
कमाल साहब और मीना कुमारी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी। कमाल मीना के साथ कुछ मुलाकातों के बाद ही उन्हें दिल दे बैठे थे वह मीना से शादी करना चाहते थे लेकिन पहले से ही शादीशुदा होने की वजह से कमाल ने मीना से चोरी छुपे निकाह किया। वे बिना बताए ही कमाल के घर पहुंच गई थीं और वहीं रहने लगीं। हालांकि एक दशक बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई।

Meena Kumari Death Anniversary: tragedy queen life and death untold facts
मीना कुमारी और कमाल अमरोही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैद में नहीं रहना चाहती थीं मीना कुमारी
कहा जाता है कमाल अमरोही मीना को लेकर बहुत पजेसिव रहते थे। मीना कुमारी के मेकअप रूम में किसी मेल शख्स की एंट्री पर सख्त पाबंदी थी। उन्होंने एक असिस्टेंट मीना कुमारी के साथ लगा रखा था ताकि वे हर पल नजर रख सकें। एक रोज दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और कमाल ने मीना को तीन तलाक दे दिया। मीना कमाल का घर छोड़कर चली गईं। मीना कुमार का नाम धर्मेंद्र के साथ जोड़ा गया। 

विज्ञापन
Meena Kumari Death Anniversary: tragedy queen life and death untold facts
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कमाल से अलग होकर भी किया उनके साथ काम
कमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति और पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा कमाल अमरोही की फिल्मों में काम करने के लिए उपलब्ध थीं। मीना की जिंदगी काफी दर्द भरी रही जिसकी वजह से उन्हें ट्रेजिडी क्वीन कहा जाने लगा। 'पाकीजा' के रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद, मीना कुमारी गंभीर रूप से बीमार हो गईं। वे अपनी जिंदगी में इतनी अकेली हो गई थीं कि शराब का सहारा लेने लगीं। धीरे-धीरे उन्हें शराब की लत लग गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed