{"_id":"5dcf1bf78ebc3e54c76ea59a","slug":"meenakshi-seshadri-birthday-special-her-affair-with-kumar-sanu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की ये हीरोइन हिट फिल्में देकर हो गई गायब, कुमार सानू का तो हो जाता तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की ये हीरोइन हिट फिल्में देकर हो गई गायब, कुमार सानू का तो हो जाता तलाक
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 16 Nov 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Meenakshi Seshadri
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था। उन दिनों मीनाक्षी का नाम कुमार सानू से जोड़ा जाता था। आज मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्मदिन है।
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
3 of 5
kumar sanu
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन बात तब बढ़ गई जब कुमार सानू की बीवी ने तलाक लेने का फैसला किया और उसके लिए मीनाक्षी को जिम्मेदार माना गया। लेकिन इस पर मीनाक्षी ने चुप्पी ही साधे रखी जिससे उन अफवाहों को और बल मिला जिनमें कहा गया कि उनकी वजह से कुमार सानू का तलाक होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
हालांकि बाद में कुमार सानू की जिंदगी में सब ठीक हो गया और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इस पर बाद में कोई सफाई नहीं दी। इसके बाद अचानक ही मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और साल 1997 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
meenakshi seshadri
- फोटो : file photo
उनकी पिछली फिल्म 1996 में आई 'घातक' थी। शादी करने और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मीनाक्षी अब यूएस में रह रही हैं और वहां डांस सिखाती हैं और उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें तकरीबन 23 साल हो गए हैं और फिल्मों में वापस आने का उनका कोई मन नही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।