{"_id":"5d5a73c18ebc3e89bc3bc491","slug":"meenakshi-seshadri-bollywood-journey-and-what-about-doing-nowadays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 'डकैत', कभी 'घातक' तो कभी 'दामिनी' में दिखीं ये एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर अब कर रहीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी 'डकैत', कभी 'घातक' तो कभी 'दामिनी' में दिखीं ये एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर अब कर रहीं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री में से एक रही हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज 'सोमवार की शख्सियत' कॉलम में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर मीनाक्षी फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : फाइल फोटो
मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म झारखंड के सिंदरी में हुआ था। 17 साल की उम्र में साल 1981 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : फाइल फोटो
मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म हीरो टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने दामिनी फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया। उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, जुर्म, प्यार का कर्ज, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के टेक्सास में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।
मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। फिल्मों से भले ही उन्होंने दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। यहां बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं। मीनाक्षी यहां भारतीय क्लासिकल डांस की अलग-अलग विधाओं से लोगों को परिचित करा रही हैं और सिखा रही हैं। मीनाक्षी खुद भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडिसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X