सब्सक्राइब करें

इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से भावुक हुईं 'दामिनी' अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 04 May 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri give sorrow on Irrfan Khan and Rishi Kapoor death
Irrfan Khan,Meenakshi Seshadri, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala

बीते महीने हिंदी सिनेमा ने अपने दो शानदार सितारे इरफान खान और ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया। बीते 29 अप्रैल को इरफान खान का इंतकाल हो गया। वहीं 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर का भी निधन हो गया। यह दोनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। इन दिनों के निधन से फैंस और बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। हर किसी ने इन दोनों कलाकारों को श्रद्धांजलि दी। 

Trending Videos
Meenakshi Seshadri give sorrow on Irrfan Khan and Rishi Kapoor death
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने भी ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया है। मीनाश्री शेषाद्री ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। हाल ही में मीनाश्री शेषाद्री ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri give sorrow on Irrfan Khan and Rishi Kapoor death
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : file photo

मीनाक्षी शेषाद्री ने वीडियो में कहा, 'मैं बहुत भारी मन के साथ आज बॉलीवुड के दो शानदार कलाकारों ऋषि कपूर और इरफान खान को याद कर आपसे बात कर रही हूं। हमने पिछले दिनों इन दोनों शानदार कलाकारों को खो दिया है। यह ना केवल दर्शकों और प्रशंसकों के लिए बल्कि फिल्म उद्योग के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। हमने प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया है'।
 

Meenakshi Seshadri give sorrow on Irrfan Khan and Rishi Kapoor death
Meenakshi Seshadri - फोटो : twitter

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, मुझे ऋषि कपूर के साथ पांच फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला है। इनमें सबसे फेमस फिल्म दामिनी रही हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव अद्भुत था। वह एक बहुत ही अच्छे सह-कलाकार थे। मैं ऋषि जी को हमेशा याद रखूंगी।' सोशल मीडिया पर मीनाक्षी शेषाद्री का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri give sorrow on Irrfan Khan and Rishi Kapoor death
ऋषि कपूर और इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि ऋषि कपूर लेकिमिया और इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इन दिनों का इलाज लंबे समय से चल रहा था। इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली, जबकि ऋषि कपूर का निधन एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ। इन दोनों को श्रद्धांजिल देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर अभी भी जारी है। 

पढ़ें: कोरोना वॉरियर्स को ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का सलाम, खास ड्राइंग बनाकर किया धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed