{"_id":"5eaec8ea8ebc3e90274503ca","slug":"trisha-krishnan-birthday-did-you-know-she-danced-with-ayesha-takia-in-meri-chunar-udd-udd-jaye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trisha Krishnan Birthday: देखिए कितना बदल गया तृषा कृष्णन का लुक, 20 साल पहले इस सुपरहिट एलबम में आयशा टाकिया के साथ किया था डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Trisha Krishnan Birthday: देखिए कितना बदल गया तृषा कृष्णन का लुक, 20 साल पहले इस सुपरहिट एलबम में आयशा टाकिया के साथ किया था डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तृषा कृष्ण बर्थ डे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम कर चुकीं तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan Birthday) का आज जन्मदिन है। वह अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तृषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली फिल्म टॉलीवुड की थी। फिल्मों में आने से पहले वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी थीं। इसी दौरान वह मिस चेन्नई भी बनीं।
2 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद से ही तृषा के पास फिल्मों के ऑफर आने लगे। मॉडल बनने से पहले तृषा अपना करियर क्रिमिनल सायकोलॉजी में बनाना चाहती थीं। तृषा को फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में देखा गया था। इस गाने में तृषा आयशा टाकिया की दोस्त बनी थीं। ये गाना सुपरहिट हुआ था। लोग आयशा और तृषा की मासूमियत पर फिदा हो गए थे।
3 of 5
trisha krishnan
तृषा का बाहुबली फेम एक्टर भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती के साथ अफेयर रहा है। बाद में ये रिश्ता टूट गया। तृषा कृष्णन और राणा दग्गुबाती के बीच टकराव काफी चर्चित है। तृषा का पहला अफेयर टॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर विजय के साथ रहा। उस समय विजय शादीशुदा थे। हालांकि फिलहाल तृषा सिंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
तृषा की साल 2015 के जनवरी महीने में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन उसी साल के मई महीने में दोनों की सगाई टूट भी गई थी। अपने करियर में तृषा अब तक कई साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक नंदी अवॉर्ड और एक इंटरनेशनल साउथ फिल्म अवॉर्ड भी जीता है। तृषा ने अब तक 50 से अधिक फिल्में की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
तृषा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब चाहे वो बातें अच्छी हो या बुरी। साल 2004 में किसी ने तृषा का न्यूड शावर क्लिप लीक कर दिया था। हालांकि बाद में तृषा ने उसे 'बॉडी डबल' बताया था। लोगों को लगा कि इस क्लिप के बाद तृषा का फेम कम हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तृषा कृष्णन चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य' से पांच बाद तेलुगू सिनेमा में वापसी करने वाली थीं लेकिन बाद में काजल अग्रवाल को इस फिल्म में ले लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।