'दामिनी', 'हीरो' और 'घातक' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं अनुभवी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि अपने हालिया बयान के कारण सुर्खियों में हैं। मिनाक्षी ने हाल ही में इस बात पर अपना दृष्टिकोण साझा किया कि इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की तुलना में पुरुष अभिनेताओं का करियर लंबा क्यों होता है। 1996 में, मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और संयुक्त राज्य अमेरिका जा बसीं, लेकिन अब 60 साल की उम्र में वह अभिनय में लौटने के लिए उत्सुक हैं।
Meenakshi Seshadri: 'उन्हें गर्भावस्था नहीं...,' मीनाक्षी शेषाद्रि ने गिनाए अभिनेताओं के लंबे करियर के कारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरें मेट्रो के साथ एक हालिया इंटरव्यू में मीनाक्षी शेषाद्रि ने उन मुख्य कारकों पर प्रकाश डाला जो अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अनिल कपूर जैसे पुरुष सितारों की स्थायी सफलता में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से पुरुष कलाकार इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहते हैं। धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन की पीढ़ी के साथ भी ऐसा ही है, वे अभी भी इस पर कायम हैं।'
अभिनेत्री ने अपने बयान को विस्तार में समझाते हुए कहा, 'एक महत्वपूर्ण कारक घरेलू जिम्मेदारियों का असमान वितरण है। वास्तव में पुरुष घर पर घरेलू कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। इसलिए वे खुद को पूरी तरह से अपने करियर के लिए समर्पित कर सकते हैं।' उन्होंने महिला कलाकारों के सामने आने वाली जैविक चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।
Taapsee Pannu: 'हसीन दिलरुबा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं तापसी, अभिनेत्री बोलीं- 'ये फिल्म मेरी किस्मत में थी'
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'अगला कारण यह है कि उन्हें प्रसव या गर्भावस्था या बच्चों के पालन-पोषण की चिंता नहीं होती है। यह सब महिला की जिम्मेदारी बन जाती है।' मीनाक्षी ने कहा कि पुरुष अभिनेताओं की स्थायी लोकप्रियता उनके लंबे करियर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता का स्नेह उनकी निरंतर सफलता में एक महत्वपूर्ण कारक है।
Gyaarah Gyaarah Review: धर्मा और सिख्या ने सही चली कोरियाई ड्रामा के रीमेक की चाल, राघव जुयाल की दमदार अदाकारी
मीनाक्षी शेषाद्रि इंडस्ट्री में अपनी दूसरी पारी शुरू करने की योजना बना रही हैं। अभिनेत्री ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था, 'अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि कहती हैं, 'मैं एक नए सोच के साथ अपनी दूसरी पारी को शुरू करना चाहती हूं। भारत लौटने के बाद मैंने जैकी श्रॉफ से मुलाकात की है। अब अपनी पुरानी दोस्त संगीता बिजलानी से भी मिलूंगी। मुझे एक नए सिरे से अपने करियर को संवारना है।'