सोशल मीडिया पर कब किसकी तारीफ होने लगे और कब कौन ट्रोल होने लगे। इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। कभी अच्छा कदम उठाने के बाद भी कुछ सेलेब्स ट्रोल हो जाते हैं तो कभी किसी और सितारे के फैंस किसी दूसरे सेलिब्रिटी को ट्रोल करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा के साथ। मीरा चोपड़ा पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर का फैन न होना भारी पड़ा गया। ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने इस बात के लिए उन्हें गालियां तक दीं। जिसके बाद तंग आकर मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा को दुष्कर्म की धमकी, जूनियर एनटीआर से जुड़ा है पूरा मामला
दरअसल मीरा चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर फैंस के लिए सवाल- जवाब का सेशन रखा था। इस बीच किसी फैन ने उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके जवाब में मीरा ने कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं। वो उनकी फैन नहीं हैं।
मीरा के इस जवाब के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्विटर पर गालियां देने लगे। कुछ यूजर ने उन्हें पोर्न स्टार कहा तो किसी ने उनके माता-पिता के कोरोना से मरने की बात कही। हद तो तब पार हो गई जब कई यूजर्स उन्हें दुष्कर्म की धमकी देने लगे।
— meera chopra (@MeerraChopra) June 2, 2020
इसके बाद मीरा के समर्थन में ट्विटर पर #WeSupportMeeraChopra ट्रेंड करने लगा। मीरा ने इस तरह की गालियां और धमकी देने वालों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की है।
Ntr fans tweeting about #gangbang!! And some more abusive tweets @NCWIndia @hydcitypolice @CyberCrimeshyd pic.twitter.com/x6VlC2lKYB
— meera chopra (@MeerraChopra) June 2, 2020
इसके अलावा मीरा चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर को टैग करके पूछा है कि वो महेश बाबू की फैन हैं तो इसलिए उनके फैंस गालियां देंगे। मीरा ने लिखा है कि मैं नहीं जानती थी कि मैं वेश्या और एक पोर्न स्टार कहलाऊंगी, बस क्योंकि मुझे महेश बाबू ज्यादा पसंद हैं। क्या आप इस तरह के एक प्रशंसकों के साथ सफल महसूस करते हैं? मुझे आशा है कि आप मेरे ट्वीट को अनदेखा नहीं करेंगे।
@tarak9999 i didnt kno that ill be called a bitch, whore and a pornstar, just bcoz i like @urstrulyMahesh more then you. And your fans will send my parents such wishes. Do u feel successful with such a fan following? And i hope u dont ignore my tweet!! https://t.co/dsoRg0awQl
