{"_id":"58eb44a94f1c1b9e36cf516c","slug":"meet-johnny-lever-daughter-jamie-lever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी छाेटी सी जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी छाेटी सी जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
Tue, 11 Apr 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैमी लीवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉनी लीवर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने कॉमेडियन के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अब उनकी बेटी जैमी लीवर भी उनके नक्शे कदम पर चल रही हैं। जैमी ने फिलहाल एक ही हिंदी फिल्म की है लेकिन स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर उनका काफी नाम है।
कभी मार्केटिंग की जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
2 of 5
जैमी लीवर
जैमी का जन्म 10 सितंबर 1980 को हुआ था। 37 साल की जैमी का एक छोटा भाई 'जैसि' भी है। जैमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की और फिर लंदन चली गईं। यहां उन्होंने वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग कम्यूनिकेशन से मास्टर्स किया। इसके बाद वापस मुंबई आ गईं।
कभी मार्केटिंग की जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
3 of 5
जैमी लीवर
जैमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में एक लंदन बेस कंपनी में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के तौर पर की थी। उसी साल वो मुंबई में कई स्टेज शोज में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती थीं। इसके साथ ही जैमी ने सोनी टीवी के कार्यक्रम 'कॉमेडी सर्कस के महाबली' में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं।
कभी मार्केटिंग की जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
4 of 5
जैमी लीवर
इसके साथ ही जैमी ने साल 2015 में आई फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' में एक्टिंग की थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में जैमी ने कपिल शर्मा के साथ काम किया था। फिलहाल जैमी रियलिटी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को होस्ट कर रही हैं।
कभी मार्केटिंग की जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
5 of 5
जैमी लीवर
जैमी अपने पिता जॉनी लीवर के साथ भी स्टेज शेयर करती हैं। हाल ही में जैमी 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आई थीं। देर से ही सही लेकिन जैमी को अब पहचान मिलना शुरू हो गई है। बता दें कि स्टेज शोज के दौरान जैमी अक्सर अपने पिता जॉनी लीवर की नकल करती दिखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।