{"_id":"5fd79cecabe4d3303f097e64","slug":"meet-vidya-balan-sister-and-cousin-priyamani-popular-actress-in-south-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन की इस बहन का साउथ फिल्मों में है बड़ा नाम, शाहरुख और मनोज बाजपेयी के साथ कर चुकी हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या बालन की इस बहन का साउथ फिल्मों में है बड़ा नाम, शाहरुख और मनोज बाजपेयी के साथ कर चुकी हैं काम
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा विद्या बालन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'भुल भुलैया', 'परिणीता', टद डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में हम उनके अभिनय के हुनर देख ही चुके हैं। लेकिन क्या आप विद्या की कजिन प्रियामणि के बारे में जानते हैं? विद्या की तरह ही प्रियामणि, दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। वे शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। चलिए आज आपको विद्या बालन की इस बहन से मिलवाते हैं।
2 of 7
प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियामणि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। उनका जन्म 4 जून 1984 को बंगलूरू में हुआ था। उनके पिता का नाम वासुदेव मणि अय्यर और मां का नाम लता अय्यर है। प्रियामणि को एक्टिंग विरासत में नहीं मिली बावजूद इसके उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मों में अलग पहचान कायम की है।
3 of 7
प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियामणि ने अपने करियर की शुरुआत तेलूगू फिल्म Evare Atagaadu से की थी। इसके बाद वह मलयालम फिल्मों की तरफ मुड़ गईं और उन्होंने फिल्म Sathyam में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तहर फ्लॉप हुई। लेकिन प्रियामणि आगे बढ़ गईं और उन्होंने तमिल फिल्मों में एंट्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2007 में प्रियामणि की किस्मत ने जोर मारा और उनकी फिल्म 'पारुतीवीरन' पर्दे पर सुपरहिट हो गई। इस फिल्म की वजह से वह राष्ट्रीय पुस्कार के लिए नॉमिनेट हुईं। हालांकि वह इसे जीतने में असफल रहीं लेकिन उन्हें इसके अलावा तीन और पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियामणि ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही और प्रियामणि भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके अलावा वह फिल्म रक्त चरित्र में भी नजर आईं लेकिन इसका उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।