{"_id":"5b17b8f24f1c1ba46e8b69f1","slug":"meet-with-the-man-who-played-role-of-young-amitabh-bachchan-in-muqaddar-ka-sikandar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने वाले इस बच्चे से मिलिए, आज ये खुद करोड़पति हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने वाले इस बच्चे से मिलिए, आज ये खुद करोड़पति हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
mayur raj verma
अमिताभ बच्चन की कई ऐसी फिल्में रहीं हैं जिनमें ये लड़का उनके बचपन के किरदार में बिल्कुल फिट बैठा। जी हां, ये बात है 70 से 80 के दशक के बीच की जब इस बच्चे के नाम का डंका पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बजता था क्योंकि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उस समय फिल्मों में काम करने वाला सबसे पॉपुलर बच्चा कोई था तो सिर्फ यही अकेला था। उस समय इसकी फीस भी इतनी ज्यादा हुआ करती थी कि जानकर आप भी दंग रह जाएंगे, लेकिन आज ये कहां है और कैसे जीवन गुजार रहा है किसी को इसकी खबर नहीं है।
Trending Videos
mayur raj verma and amitabh Bachchan
जी हां, यंग अमिताभ के नाम से जाना जाने वाले इस बच्चे का असल नाम है मयूर राज वर्मा। इन्होंने फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफल फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म की डायमंड जुबली भी मनाई गई। यही वो फिल्म थी जिसने मयूर राज वर्मा यानि मास्टर मयूर को रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया। अमिताभ बच्चन बनकर जितनी पॉपुलैरिटी मयूर वर्मा ले गए उतनी आज तक किसी भी चाइल्ड आर्टिस्ट को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
mayur raj verma
इस फिल्म के बाद तो अमिताभ की हर फिल्म के मयूर राज वर्मा को ही साइन किया जाने लगा। धीरे-धीरे मयूर राज वर्मा इतने लोकप्रिय हो गए कि वे उस दौर के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छवि को बनाने में कुछ हद तक मयूर राज वर्मा का हाथ था। मयूर राज वर्मा जिस तल्लीनता और गंभीरता के साथ अमिताभ के बचपन को परदे पर जीते थे उससे लोग आज भी प्रभावित होते हैं।
mayur raj verma
लेकिन फिर मयूर राज वर्मा अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। सालों तक उनकी कोई खबर नहीं आई। लोग यही सोचते रह गए कि आखिर क्या वजह रही होगी जो यंग अमिताभ ने फिल्मों से दूरी बना ली। क्या आप जानते हैं कि मयूर राज वर्मा आज कहां हैं ? मयूर राज वर्मा आज वेल्स में रह रहे हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। मयूर आज वेल्स के जाने-माने व्यवसायी हैं। वहां वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंडियाना रेस्टोरेंट चला रहे हैं। उनकी पत्नि जानी-मानी शेफ हैं।
विज्ञापन
mayur raj verma
इसके अलावा मयूर राज वर्मा वेल्स में लोगों को बॉलीवुड से रूबरू करा रहे हैं और इसके लिए वो वर्कशॉप और एक्टिंग क्लास भी ऑर्गेनाइज करते हैं। इसके अलावा मयूर राज वर्मा ने नॉर्थ वेल्स के टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर 'वेल्स अनलिमिटेड' नाम से एक टूरिज्म कंपनी भी शुरू की है। इसके जरिए वो टूरिस्ट और बाकी लोगों को उन जगहों की सैर कराते हैं जो उन्होंने फिल्मी परदे पर देखी हैं। मयूर राज वर्मा की इस अदभुत कामयाबी पर आज खुद अमिताभ बच्चन को भी गर्व होगा।
