सब्सक्राइब करें

वीडियो में नए किरदार के रूप में सामने आईं हिना खान, विकास गुप्ता ने किया ऐसा कमेंट सब हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
vikas gupta comments on hina khan song ik kudi
Hina Khan

बिग बॉस सीजन 11 में अक्सर लड़ते-झगड़ते हुए दिखाई देने वाले एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और विकास गुप्ता के बीच लगता है अब दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है और इसकी शुरुआत की है विकास गुप्ता ने। आमतौर पर यह दोनों बिग बॉस के घर में हमेशा लड़ते हुए दिखाई देते थे लेकिन अब इन दोनों के बीच की वह कड़वाहट दूर हो चुकी है। 


 

Trending Videos
vikas gupta comments on hina khan song ik kudi
Vikas Gupta
विकास गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यूट्यूब का एक लिंक शेयर करते हुए हिना खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिंक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'अपनी सुबह की शुरुआत हिना खान का गाए हुए गाने 'इक कुड़ी' से कीजिये, यह उनके यूट्यूब चैनल पर है।'

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas gupta comments on hina khan song ik kudi
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv
विकास ने हिना की तारीफ में आगे लिखा है 'मैं हमेशा कहता हूं वह एक एक्टर के अलावा शानदार सिंगर भी हैं। ऑल द बेस्ट लल्लिया.. और इसे सब्सक्राइब करना बिल्कुल भूले।' हिना खान ने विकास के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा, 'ओओओओ... आप बहुत प्यारे हैं... झप्पियां...'
 


 
vikas gupta comments on hina khan song ik kudi
विकास और हिना खान
गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन-11 में हिना खान और विकास के बीच घर में जमकर जुबानी जंग चली थी। दोनों के बीच सबसे मजेदार घटना तब हुई थी, जब बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता ने अपसेट होने के बाद उससे निकलने के लिए नई ड्रेस पहनी थी, तब गार्डेन एरिया में बैठी हिना खान ने  उनका काफी मजाक उड़ाया था।

 
विज्ञापन
vikas gupta comments on hina khan song ik kudi
salman khan vikas gupta
यह मुद्दा वीकेंड के वार में भी सलमान खान के सामने भी उठा था लेकिन इसे गंभीरता की बजाय हंसी-मजाक में टाल दिया गया था लेकिन अब लगता है यह दोनों पुरानी दुश्मनी को भुलाकर दोस्ती की राह पर चल दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed