{"_id":"656550c8752c79e8cb07409d","slug":"meghna-gulzar-reveals-deepika-padukone-jnu-visit-impacted-chhapaak-says-it-made-a-dent-on-the-film-2023-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meghna Gulzar: 'दीपिका की JNU यात्रा ने छपाक को काफी प्रभावित किया', मेघना गुलजार का फिल्म को लेकर बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Meghna Gulzar: 'दीपिका की JNU यात्रा ने छपाक को काफी प्रभावित किया', मेघना गुलजार का फिल्म को लेकर बड़ा बयान
बॉलीवुड की डिंपल क्वीन के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण ने साल 2020 में मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'छपाक' में एसिड अटैक सर्वाइवर और एक्टिविस्ट लक्ष्मी अग्रवाल की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म को मजबूत समर्थन मिलने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। अब काफी दिन बात मेघना गुलजार ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
मेघना गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
मेघना ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में स्पष्ट रूप से खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज से ठीक तीन दिन पहले दीपिका की जेएनयू यात्रा के विवाद से प्रभावित था। मेघना ने कहा, "मुझे यकीन है कि उत्तर बिल्कुल स्पष्ट है। हां, इसने फिल्म पर असर डाला। क्योंकि जिस विषय को मैं आगे बढ़ाना चाहती थी वो बातचीत तेजाब हिंसा से हटकर कहीं और ले गई। इसलिए, यह निश्चित रूप से फिल्म पर प्रभाव पड़ा। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।"
3 of 5
मेघना गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 7 जनवरी, 2020 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक विरोध प्रदर्शन में दीपिका की भागीदारी ने उनकी आने वाली फिल्म छपाक की रिलीज से ठीक तीन दिन पहले पर काफी प्रभाव डाला था। 2020 के जेएनयू हमले और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के जवाब में, काफी सामाजिक हलचल मच गई। उस समय ट्विटर ट्रेंडिंग हैशटैग का केंद्र बन गया, जिसमें #BoycottChhapaak और #BlockDeepika चर्चाओं में हावी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेघना गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
फॉक्स स्टार स्टूडियोज, गोविंद सिंह संधू और मेघना गुलजार के साथ सह-निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखा। मामूली बजट में फिल्म के निर्माण के बावजूद, इसे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल, मेघना गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो मेघना अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं , जो सैम मानेकशॉ के चार दशकों से अधिक के शानदार करियर को स्क्रीन पर बेहतरीन ढंग से दिखाई जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।