महान गजल गायक मेहदी हसन (Mehdi Hassan) ने अपनी रूहानी आवाज में मोहब्बत और दर्द को जो गहराई दी थी, वो आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है। 60 और 70 के दशक की शायद ही ऐसी कोई बड़ी फिल्म हो, जिसमें मेंहदी हसन का गाना न हो। आज उनकी पुण्यतिथि है। गायन के साथ उन्हें पहलवानी का भी शौक था। उन्हें 'किंग ऑफ गजल' और शहंशाह-ए-गजल भी कहा जाता था। पाकिस्तानी गजल गायक का आज ही के दिन साल 2012 में कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया था। मेहदी हसन की पुण्यतिथि पर आइए आपको सुनाते हैं उनके शानदार नगमे।
'गुलों में रंग भरे वादे- नौबहार चले' से लेकर 'रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ', यहां सुनिए मेहदी हसन के सदाबहार नगमे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
