फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumtaz: महमूद की वजह से मुमताज को मिला था दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Wed, 05 Jul 2023 10:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Jul 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
Mehmood Helped Mumtaz to bag Dilip Kumar film Ram Aur Shyam actress says he recommended my name to Yusuf Saab
मुमताज-महमूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मुमताज अपने दौर की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती और अभिनय के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया। वर्ष 1987 में आई फिल्म 'राम और श्याम' में मुमताज दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। हाल ही में मुमताज ने खुलासा किया है कि यह फिल्म उन्हें महमूद की वजह से मिली थी। कई पुरानी यादें ताजा करते हुए मुमताज ने महमूद का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

Mehmood Helped Mumtaz to bag Dilip Kumar film Ram Aur Shyam actress says he recommended my name to Yusuf Saab
मुमताज-दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में महमूद के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमाम खूबसूरत यादें ताजा कीं। साथ ही यह जिक्र भी किया कि महमूद ने उनका करियर बनाने में बहुत मदद की। उन्होंने ही एक्ट्रेस का नाम फिल्म 'राम और श्याम' के लिए दिलीप कुमार को सुझाया था।  

Mehmood Helped Mumtaz to bag Dilip Kumar film Ram Aur Shyam actress says he recommended my name to Yusuf Saab
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने कहा, 'मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि मेरी सफलता में महमूद जी का बड़ा हाथ था। उन्होंने न सिर्फ मेरा नाम यूसुफ साब (दिलीप कुमार) को सुझाया था, बल्कि उन्होंने मेरी रील्स भी उन्हें ले जाकर दिखाईं। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया।'
Shahrukh Health Update: चोट लगने की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, जानें अब कैसी है किंग खान की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehmood Helped Mumtaz to bag Dilip Kumar film Ram Aur Shyam actress says he recommended my name to Yusuf Saab
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने आगे बताया कि महमूद ने दिलीप कुमार से कहा था, 'यह एक नई लड़की है और आपको उसके साथ काम करना है। फिल्म में आपका डबल रोल है।' इसके बाद दिलीप कुमार ने कहा, 'वह खूबसूरत, अच्छी और लंबी लड़की है। ठीक है। मैं काम कर लूंगा।' मुमताज ने पुरानी बातें साझा करते हुए आगे कहा, 'अगर उन्होंने दिलीप कुमार से यह सब नहीं कहा होता तो मेरे लिए ये संभव नहीं होता...दिलीप कुमार जैसे शख्स के साथ काम करना मेरी किस्मत में नहीं होता'।
Kajol: 'यह सबकी निजी पसंद होनी चाहिए' , युवा अभिनेत्रियों द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने पर काजोल की दोटूक

विज्ञापन
Mehmood Helped Mumtaz to bag Dilip Kumar film Ram Aur Shyam actress says he recommended my name to Yusuf Saab
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने आगे कहा कि इस दुनिया में कितने ही लोग किसी के लिए कुछ करने को तैयार होते हैं। उन्होंने महमूद के परिवार का आभार जताते हुए कहा, 'मैं सिर्फ इतना बताना चाहती थी। यह महमूद जी का परिवार है और मेरा भी।' 
Niharika-Chaitanya: राम चरण की बहन की टूट गई शादी, पति चैतन्य से तलाक लेकर अलग हुईं निहारिका कोनिडेला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed