{"_id":"5bfba500bdec2241b1428afd","slug":"mehmood-son-lucky-ali-on-metoo-movement-why-kept-silence-for-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल छोटी केट से लकी अली ने की थी तीसरी शादी, अब #MeToo पर बोले - 'सबने की मस्तियां और...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल छोटी केट से लकी अली ने की थी तीसरी शादी, अब #MeToo पर बोले - 'सबने की मस्तियां और...'
Mon, 26 Nov 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Lucky Ali
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन महमूद के बेटे और सिंगर लकी अली 25 साल छोटी केट एलिजाबेथ से शादी करके सुर्खियों में आ गए थे। लकी अली की यह तीसरी शादी थी। लकी इन दिनों सिनेमाजगत में ज्यादा एक्टिव नहीं है। आखिरी बार लकी की आवाज 'तमाशा' फिल्म के गाने 'सफरनामा' में सुनाई दी थी। लंबे वक्त बाद लकी फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं जिसकी वजह लकी अली का #MeToo कैंपेन पर दिया गया बयान है।
2 of 5
Lucky Ali
- फोटो : twitter
लकी अली ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू में #MeToo कैंपेन के बारे में बात की और इस मामले पर अपनी राय रखी। लकी अली ने कहा - 'महिलाओं को पहले ही मुंह खोलना चाहिए था। उस वक्त ही गंदी चीजें सामने आ जाती। अब क्या कर सकते हैं। सबने मस्तियां की हैं और उनकी पोल खुल रही है।'
3 of 5
Lucky Ali
- फोटो : twitter
लकी अली ने आगे कहा - 'अभी सबको याद आ रहा है कि मेरे साथ हादसा हुआ। जब हादसा हुआ था तब किसी का मुंह क्यों नहीं खुला? उस वक्त क्यों नहीं बताया? मुझे लगता है जब गंदे काम होते हैं तो वो सामने आ जाते हैं। आज के जमाने में जाहिर है कि होएगा ही। ऐसा इसलिए क्योंकि टेक्नोलॉजी चेंज होने से बदलाव आया है। लोग रातों में काम करते हैं उसके दिन रात हो जाते हें और रात, दिन हो जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lucky Ali
- फोटो : twitter
लकी अली ने आगे कहा - 'जमाना ही बदल गया है और इस तरह की चीजें हो रही हैं। जब लकी अली से फिल्मों में वापसी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज फिल्मों में काम करने का मूड नहीं है। बॉलीवुड में कुछ नहीं है। कैरेक्टर ही नहीं है जो मुझे भाएं तो फिर कैसे करूंगा।' आपको बता दें, बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत सबसे पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था। इसके बाद से इंडस्ट्री में इस कैंपेन के तहत कई एक्ट्रेस सामने आईं और आपबीती बताई।
विज्ञापन
5 of 5
Lucky Ali
- फोटो : twitter
लकी अली की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में 'नशा नशा' गाने से एंट्री की थी। यह गाना 'दुश्मन दुनिया का' फिल्म में था। इसके बाद साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म के लिए 'न तुम जानो ना हम' गाना गाया था। इस गाने के लिए लकी अली को फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर दिया गया था। लकी अली ने इसके अलावा 'सुर', 'बचना ऐ हसीनों', 'अंजाना-अंजानी' और 'तमाशा' फिल्म शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।