{"_id":"5f45d0388ebc3e3d19461572","slug":"mehwish-hayat-new-girlfriend-of-underworld-don-dawood-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नई कथित गर्लफ्रेंड, 'गैंगस्टर गुड़िया' के नाम से बनाई है पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नई कथित गर्लफ्रेंड, 'गैंगस्टर गुड़िया' के नाम से बनाई है पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंडरवर्ल्ड डॉन और सिनेमा का रिश्ता गहरा रहा है। मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दाऊद ने अपनी पहुंच के दम पर इन्हें कई बड़ी फिल्मों में रोल दिलवाया। अब दाऊद का नाम पाकिस्तान की अभिनेत्री 'ग्लैमरस गर्ल' महविश हयात के साथ जुड़ रहा है। पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था।
2 of 5
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। अपने लुक के लिए जानी जाने वालीं हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं।
3 of 5
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
कहा जाता है कि दाऊद पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को फंड करता है। उसके कराची और लाहौर में कई बड़े प्रोड्यूसर और डाइरेक्टर से संबंध हैं। हयात को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर ट्रोल किए जाने के बाद हयात ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।