फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2021 पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 01 Feb 2021 07:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Memes Went Viral On Social Media after Nirmala Sitharaman Presented The Union Budget 2021
Memes - फोटो : Twitter

साल 2021 के बजट के पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर यही ट्रेंड हो रहा है। ये बजट लोगों के लिए कैसा भी रहा हो, लेकिन मीम्स बनाने वाले लोगों की तो जैसे लॉटरी लग गई है। उनके पास अब कंटेंट की भरमार है। आलम ये है कि सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। खैर, अब तो हर इवेंट के बाद मीम्स शेयर करना रिवाज सा बन गया है लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे मीम्स देखने को मिले हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे। तो आइए हम आपको ऐसे ही कुछ मीम्स दिखाते हैं।

Memes Went Viral On Social Media after Nirmala Sitharaman Presented The Union Budget 2021
Memes - फोटो : Twitter
बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ये शिकायत देखने को मिली कि इस बजट में मिडिल क्लास पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है। इसी को लेकर कई मीम्स शेयर किये गए हैं।
Memes Went Viral On Social Media after Nirmala Sitharaman Presented The Union Budget 2021
Memes - फोटो : Twitter

ट्विटर पर ऋषि बागरी नाम के यूजर ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा, "जिन अमीर किसानों की किसानी से आय 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक है, उनसे भी टैक्स  लेना चाहिए! सिर्फ हम ही क्यों टैक्स दें और अमीर किसान टैक्स फ्री क्यों रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Memes Went Viral On Social Media after Nirmala Sitharaman Presented The Union Budget 2021
Memes - फोटो : Twitter

जहां एक तरफ लोग इस बजट की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वही कुछ लोग पेश हुए बजट को बेहद खराब बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस साल का बजट गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के विरोध में है। इस पर सरकार को खास ध्यान देना चाहिये था।

विज्ञापन
Memes Went Viral On Social Media after Nirmala Sitharaman Presented The Union Budget 2021
Memes - फोटो : Twitter

बजट को लेकर शेयर किये गए मीम्स में अधिकतर मीम्स मिडिल क्लास को लेकर हैं। क्रिएटर्स ने खूब दिमाग लगाकर अलग-अलग फिल्मों के सीन्स को लेकर ये फनी मीम बना दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed