सब्सक्राइब करें

Mere Husband ki Biwi Collection Day 1: 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नहीं चला जादू, पहले दिन हुई महज इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2025 09:30 PM IST
सार

Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1: 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : यूट्यूब

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को बहुत से समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स पर फिल्म हाल ठीक नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।


Chhaava Box Office Collection Day 8 : विक्की कौशल की ‘छावा’ का जलवा बरकरार, जानिए आठवें दिन की कितनी कमाई

Trending Videos
Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमजोर कड़ी बने हर्ष गुजराल

'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस फिल्म से हर्ष गुजराल ने अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में एंट्री की है। हालांकि, उनकी अदाकारी इस फिल्म के लिए सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है। 
Ziddi Girls: 'जिद्दी गर्ल्स' में कॉलेज के नाम पर विवाद, निर्माताओं ने जारी किया डिसक्लेमर

विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन हुई महज इतनी कमाई

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 60 करोड़ के आस-पास के बजट से तैयार किया गया है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। लागत के हिसाब से फिल्म की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।

Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला
'छावा' के आगे नहीं टिक सकी अर्जुन की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला 'छावा' से है। टिकट खिड़की की इस जंग में अर्जुन कपूर विक्की कौशल से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। आने वाले दो दिन 'मेरे हसबैंड की बीवी' के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। इन दो दिनों में अगर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक बार फिर से वापसी करती नजर आ सकती है। 

विज्ञापन
Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 1 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का हाल
फिल्म      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते      4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार  0.35

संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed