फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से ही फेमस हुई यह एक्ट्रेस अब दिखती हैं ऐसी, फिल्मी दुनिया छोड़ संभाल रहीं पति का बिजनेस

Tue, 10 Sep 2019 01:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Mere Yaar Ki Shaadi Hai actress Tulip Joshi Birthday Special Then And Now Picture
Tulip Joshi - फोटो : instagram

अगर आपने 2002 में आई फिल्म 'मेरे यार की शादी है' देखी होगी तो आपको उस एक्ट्रेस का चेहरा जरूर याद आएगा। जीहां इस फिल्म से बी-टाउन में कदम रखने वाली ट्यूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां अरमेनियन हैं। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग और विवेक कॉलेज से मजोरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया।

Mere Yaar Ki Shaadi Hai actress Tulip Joshi Birthday Special Then And Now Picture
Tulip Joshi - फोटो : social media

'मेरे यार की शादी है' में काम भी ट्यूलिप को भाग्य से ही मिला। दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा अपनी एक दोस्त की शादी में गए थे, जहां उन्होंने ट्यूलिपको देखा था। यहीं पर आदित्य ने ट्यूलिप को 'मेरे यार की शादी है' के ऑडिशन के लिए ऑफर किया। हालांकि, इस समय ट्यूलिप को हिंदी ठीक से नहीं आती थी। इसके बाद खूब ट्रनिंग लेने के बाद ट्यूलिप ने इस फिल्म में काम किया और सुपरहिट हो गईं।

Mere Yaar Ki Shaadi Hai actress Tulip Joshi Birthday Special Then And Now Picture
Tulip Joshi - फोटो : social media

इसके बाद ट्यूलिप के पास कई फिल्मों के ऑफर आए। उन्ही में से एक थी 'मातृभूमि'। कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म में ट्यूलिप ने कल्कि का रोल निभाया है, जो पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है और उसे सप्ताह की हर रात अलग-अलग भाइयों संग गुजारनी होती है। उस वक्त इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म का सब्जेक्ट बहुत दमदार था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Yaar Ki Shaadi Hai actress Tulip Joshi Birthday Special Then And Now Picture
Tulip Joshi - फोटो : social media
इसी दौरान ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। विनोद पॉपुलर नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' के लेखक होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। विनोद साल 1989 से लेकर 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे हैं।
विज्ञापन
Mere Yaar Ki Shaadi Hai actress Tulip Joshi Birthday Special Then And Now Picture
Tulip Joshi - फोटो : instagram
दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहे, बाद में इन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से ट्यूलिप पति विनोद नायर के साथ उनकी करोड़ों की कंपनी का काम संभालती हैं। इस कंपनी की वे डायरेक्टर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed