{"_id":"659edbf6cbb8285ddd04c92d","slug":"merry-christmas-screening-katrina-kaif-vicky-kaushal-vijay-sethupathi-agastya-nanda-ananya-panday-attended-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Merry Christmas: 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने लगाए चार-चांद, विक्की-कटरीना ने लूटी लाइमलाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Merry Christmas: 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने लगाए चार-चांद, विक्की-कटरीना ने लूटी लाइमलाइट
कटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ विजय सेतुपति, राधिका आप्टे, संजय कपूर जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म, इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में, फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। आइए एक नजर डालते हैं।
2 of 8
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी की फिल्म की स्क्रीनिंग पर विक्की कौशल कटरीना के साथ नजर आएं। एक तरफ कटरीना ब्लैक आउटफिट में कमाल की लग रही थीं। वहीं, दूसरी ओर चेक शर्ट और टोपी में विक्की भी काफी डेशिंग नजर आ रहे थे। इस दौरान विक्की ने कटरीना कैफ को किस भी किया।
3 of 8
कटरीना कैफ-विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के साथ ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके को-स्टार विजय सेतुपति भी पहुंचे। विजय सेतुपति के सिंपल लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की तस्वीरें छा गई हैं और प्रशंसक विजय के लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अनन्या पांडे और शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्क्रीनिंग में चार-चांद लगाने के लिए अनन्या पांडे भी पहुंचीं। अनन्या पांडे भी इस दौरान व्हाइट अनारकली सूट में नजर आईं, अभिनेत्री का यह ट्रेडिशनल वियर फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं, अनन्या के साथ शनाया कपूर भी नजर आईं। शनाया ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस में तस्वीरें क्लिक करवाईं।
विज्ञापन
5 of 8
अगस्तया नंदा, श्रीराम राघवन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी पहुंचे थे। उनके डैशिंग लुक ने सभी का ध्यान खींचा। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन की एंट्री पर भी खूब तालियां बजीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।