फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: फिल्म का दूसरा गाना 'नजर तेरी तूफान' रिलीज, कटरीना-विजय सेतुपति की दिखी जबर्दस्त केमिस्ट्री

Thu, 04 Jan 2024 07:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 04 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति के बीच के प्यार को गाने में दर्शाया गया है। दोनों साथ में एक कागज की नाव बनाते हैं और फिर साथ में जला देते हैं। चंद मिनटों के गाने में दोनों के बीच दमदार केमिस्ट्री नजर आई है। 

विज्ञापन
Merry Christmas song Nazar Teri Toofan Out Katrina Kaif and Vijay Sethupathi sizzling chemistry wins hearts
गाना 'नजर तेरी तूफान' - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म राधिका आप्टे, संजय कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का गाना 'नजर तेरी तूफान' रिलीज कर दिया है।

Merry Christmas song Nazar Teri Toofan Out Katrina Kaif and Vijay Sethupathi sizzling chemistry wins hearts
गाना 'नजर तेरी तूफान' - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरी क्रिसमस' का दूसरा गाना 'नजर तेरी तूफान' आज 4 जनवरी को रिलीज किया गया है। इस गाने में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। 'नजर तेरी तूफान' में कटरीना और विजय कभी इश्क फरमाते तो कभी लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों की लव स्टोरी को बयां किया गया है। 

Merry Christmas: मेरी क्रिसमस की प्रेस कांफ्रेंस में पूछे रटे हुए सवाल, प्रोड्यूसर सेंसर बोर्ड फुल ऑन एक्टिव

Merry Christmas song Nazar Teri Toofan Out Katrina Kaif and Vijay Sethupathi sizzling chemistry wins hearts
गाना 'नजर तेरी तूफान' - फोटो : सोशल मीडिया

इस स्लो मोशन गाने को वरुण ग्रोवर द्वारा तैयार किए गए गीतों से सजाया गया है। संगीत निर्देशक प्रीतम द्वारा रचित इस गानो को पापोन ने अपनी आवाज दी है। कटरीना कैफ और विजय सेतुपति के बीच के प्यार को गाने में दर्शाया गया है। दोनों साथ में एक कागज की नाव बनाते हैं और फिर साथ में जला देते हैं। चंद मिनटों के गाने में दोनों के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas song Nazar Teri Toofan Out Katrina Kaif and Vijay Sethupathi sizzling chemistry wins hearts
गाना 'नजर तेरी तूफान' - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना गाने में कुछ सेकेंड के लिए विजय सेतुपति के साथ रोमांस करती हुई नजर आईं। कटरीना इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फैंस बेसब्री से कटरीना कैफ और विजय सेतुपति को बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए देखना चाहते हैं। 

Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

विज्ञापन
Merry Christmas song Nazar Teri Toofan Out Katrina Kaif and Vijay Sethupathi sizzling chemistry wins hearts
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और साउथ के विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में एक साथ हुई है। फिल्म के हिंदी संस्करण में इनके अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो है। फिल्म के तमिल संस्करण में सहायक कलाकार दूसरे लिए गए हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed