फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका, रेड कार्पेट पर खास अंदाज में बिखेरेंगी जलवा

Thu, 27 Apr 2023 08:50 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Apr 2023 08:50 AM IST
विज्ञापन
Met Gala 2023 After Alia Bhatt Priyanka Chopra confirmed to join Raha mother in fashion event know details
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी वह मुकाम हासिल किया है, जिसे सभी सलाम करते हैं। इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही अभिनेत्री की चर्चा चारों तरफ हो रही है। जहां एक तरफ प्रियंका एक के बाद एक प्रोजेक्ट अनाउंस कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी चीज की पुष्टि हो गई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि देसी गर्ल 'फैशन की सबसे बड़ा नाइट आउट' कहलाए जाने वाले मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी। 

Met Gala 2023 After Alia Bhatt Priyanka Chopra confirmed to join Raha mother in fashion event know details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

भारत के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि पहले ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बॉलीवुड की गंगुबाई यानी आलिया भट्ट मेट गाला 2023 में डेब्यू करने वाली हैं। इसके बाद अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फैशन इवेंट के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करते हुए अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। अब मेट गाला में शामिल होने की खबर के बाद फैंस उनके अलग-अलग अंदाज देखने के लिए उत्सुक हैं। 
Irrfan Khan: इरफान के अनसुने किस्सों से खुलीं शख्सियत की अनजानी परतें, तीसरी बरसी से पहले आखिरी फिल्म रिलीज

Met Gala 2023 After Alia Bhatt Priyanka Chopra confirmed to join Raha mother in fashion event know details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

इन दिनों रूसो ब्रदर्स की आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन पर साझा करती दिखाई देने वाली प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। सीरीज का प्रचार-प्रसार पूरा करने के बाद हाल ही में प्रियंका न्यू यॉर्क लौटी हैं और अब एलान हो गया है कि ग्लोबल आइकन मेट गाला 2023 में भाग लेती नजर आएंगी। एक इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट रिपोर्टर ने ट्वीट में लिखा, 'कन्फर्म! प्रियंका चोपड़ा ने अभी मुझे बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में हिस्सा लेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Met Gala 2023 After Alia Bhatt Priyanka Chopra confirmed to join Raha mother in fashion event know details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

रिपोर्टर आगे कहा कि मेट गाला के लिए अभिनेत्री का लुक किसी थीम पर होगा क्योंकि वह इसे ऐसा ही पसंद करती हैं। इस साल की मेट गाला थीम के जरिए कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ऐसे में हॉलीवुड के सभी स्टार्स को बेहतरीन फैशनेबल आउटफिट्स में देखा जाएगा। प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि उनके लुक में कुछ स्पेशल होने वाला है। देसी गर्ल के मेट गाला में शामिल होने के एलान के बाद अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनके साथ पति निक जोनस भी इवेंट में शामिल होंगे।  

विज्ञापन
Met Gala 2023 After Alia Bhatt Priyanka Chopra confirmed to join Raha mother in fashion event know details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जल्द ही एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह एक रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में काम करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया। इतना ही नहीं प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed