{"_id":"6450eb148b92ac7d520416ac","slug":"met-gala-2023-priyanka-chopra-diamond-nacklace-rupees-204-crores-to-be-auctioned-reports-2023-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका ने पहना 204 करोड़ का नेकलेस, अब होने जा रहा नीलाम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका ने पहना 204 करोड़ का नेकलेस, अब होने जा रहा नीलाम!
फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में आज देश विदेश के तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान वह सफेद मोतियों से बनी हुई खूबसूरत सी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। वहीं इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वह ब्लैक कलर के खूबसूरत से गाउन में स्पॉट हुईं। उन्होंने गले में एक प्यारा से नेकपीस कैरी किया था, जिसको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला फैशन इवेंट में प्रियंका काले रंग के सुंदर से गाउन में पहुंचीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और बन बनाया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 11.06 कैरेट का डायमंड लगा हुआ था। इसको बुलगारी ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया से सामने आई जानकारी के अनुसार इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
इस नेकलेस की कीमत शॉक लगाने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दो अरब की कीमत के इस नेकलेस को इवेंट के बाद नीलाम कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि यह डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है और इसे नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट में वेलेंटिनों का डिजाइन किया हुआ नेकलेस पहना था। इस दौरान निक ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट, टाई और जैकेट पहनी थी। प्रियंका का यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड गाउन पहन प्रियंका ने मेट गाला कार्पेट पर जैसे ही एंट्री की वैसे की जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास के हाथ में हाथ डाले गाला में पहुंची थीं। कपल ने एक साथ रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।