{"_id":"5cd20342bdec22071a38808d","slug":"meta-gala-2019-priyanka-chopra-look-and-nick-jonas-expensive-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2019: प्रियंका का लुक छोड़िए, निक की घड़ी भी महंगी थी बड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Met Gala 2019: प्रियंका का लुक छोड़िए, निक की घड़ी भी महंगी थी बड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 08 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Nick Met Gala 2019
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मेट गाला 2019' बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लुक से याद किया जाएगा। 'Met Gala 2019' के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री सिल्वर गाउन, सिल्वर शूज और एफ्रो मेकअप के साथ पहुंची थीं जहां सभी की निगाहें उन पर रुक गई। अभिनेत्री का लुक इतना चर्चित हुआ कि लोगों ने इसी इवेंट में एक और सफल बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नजरअंदाज तक कर दिया। इस इवेंट में प्रिंयका पति निक जोनस संग पहुंची थीं। गौरतलब है कि घड़ी का शौक रखने वाले निक इस इवेंट में बहुत ही एक्सपेंसिव घड़ी पहनकर पहुंचे थे।
2 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
इवेंट में निक जोनस का लुक भी कुछ कम नहीं था। वह सफेद सूट में थे जिसके साथ उन्होंने चमकीले हीरों की जैसी कमीज पहनी हुई थी। सूट के नीचे निक ने प्रियंका के कॉस्ट्यूम से मेल खाते चमकीले चांदी रंग के जूते पहने थे, लेकिन इन सब में खास थी निक की घड़ी। जिस पर बहुत कम लोगों की नजर पड़ी।
3 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि निक ने इस इवेंट में जो घड़ी पहनी थी वह 38 कैरैट हीरों से जड़ी और सफेद सोने (White Gold) से प्लेट की हुई थी। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 20 लाख से भी ज्यादा आंकी जा रही है। दरअसल, निक को महंगी घड़ियों का हमेशा से ही शौक रहा है और वो इससे पहले भी लाखों की घड़ियां पहन चुके हैं, लेकिन अपनी पिछली घड़ियों से वह इस बार और भी ज्यादा एक्सपेंसिव घड़ी पहनते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
वहीं, इस इवेंट में अपने लुक से मशहूर हुईं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह 'Dior' कंपनी का गाउन पहनकर इस इवेंट में पहुंची थीं जिसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। उनके डायमंड ईयररिंग जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है।
विज्ञापन
5 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
मगर प्रियंका का मेकअप पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा। अभिनेत्री का मेकअप कुछ इस तरह किया गया था कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था और दुनिया भर के फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। कई लोगों को प्रियंका का ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिसके चलते अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।