फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीटू के बाद फिल्म में पहली बार इस तरह शूट हुआ इंटीमेट सीन, सेलिना जेटली ने बताया कैसा था अनुभव

Mon, 18 Mar 2019 11:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
metoo effect makers hire a supervisor for intimate scene in celina jaitely film seasons greetings
celina jaitely
बॉलीवुड में मीटू कैंपेन के तहत कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और सिंगर की पोल खुली थी । असर ऐसा हुआ कि इनमें से कई स्टार्स को काम मिलना ही बंद हो गया । बॉलीवुड में महिलाओं ने हिम्मत दिखाई तो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है । हाल ही में एक फिल्म में इंटीमेट सीन शूट करने के दौरान मेकर्स ने खास सतर्कता बरती । 
metoo effect makers hire a supervisor for intimate scene in celina jaitely film seasons greetings
celina jaitely
दरअसल, सेलिना जेटली फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं । इस फिल्म में सेलिना को अपने कोस्टार के साथ एक इंटीमेट सीन करना था । इसकी मॉनीटरिंग के लिए फीमेल इंटीमेसी सुपरवाइजर को हायर किया गया । 
metoo effect makers hire a supervisor for intimate scene in celina jaitely film seasons greetings
celina jaitely
फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। यह सीन एक पेंटहाउस में सेलिना जेटली और उनके को-स्टार अजहर खान के बीच शूट हुआ। जिसकी मॉनीटरिंग सोशल एक्टिविस्ट मनीषा बासु ने की। सेलिना ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है । 


View this post on Instagram

FIRST LOOK: Coming soon, my #film SEASONS GREETINGS a tribute to to RITUPARNO GHOSH by acclaimed writer & director @ramkamalmukherjee .. (Celina Jaitly & Azhar Khan) (#producer ) @amppvtltd @imaritrads @singer.kshailendra @mukherjeesarbani Thank you: @royupala @middayindia @thetimesofindia @hindustantimes @calcuttatimes @forpriyankadasgupta for the wonderful coverage : https://www.mid-day.com/articles/celina-jaitly-felt-comfortable-with-an-intimacy-supervisor-on-set/411388 https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bengali/movies/news/celina-jaitlys-seasons-greetings-becomes-indias-first-film-to-hire-intimacy-supervisor-post-metoo-wave/articleshow/68418968.cms https://twitter.com/rishabhsuri02/status/1106438037913796608?s=21 #bollywood #bollywoodhot #films #cinema #beautyqueen #pressrelease #c #celina #celinajaitlyday #ramkamalmukherjee #celinajaitlyofficial #celinajaitly #seasonsgreetings

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
metoo effect makers hire a supervisor for intimate scene in celina jaitely film seasons greetings
celina jaitely
सेलिना ने कहा, 'मैंने डायरेक्टर रामकमल मुखर्जी को यह आइडिया दिया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। एक जर्नलिस्ट ने मुझसे कहा था कि हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के दौरान इंटीमेसी सुपरवाइजर हायर किए जाते हैं, इस पर मेरा क्या कहना है। इसी बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया।'
विज्ञापन
metoo effect makers hire a supervisor for intimate scene in celina jaitely film seasons greetings
ईशा देओल और सेलेना जेटली
'मैं पहली बार ऐसा सीन नहीं कर रही थी लेकिन सुपरवाइजर के होने से मैं बहुत सहज थी।' फिल्म के प्रोड्यूसर अरित्रा दास और शैलेंद्र ने भी इसका समर्थन किया । बता दें कि सेलिना चार बच्चों की मां हैं । उन्होंने दो बार टि्वंस बच्चों को जन्म दिया । सेलिना ने होटेलियर पीटर हाग से शादी की थी । सेलिना अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed