{"_id":"5be3f060bdec22695873cbf5","slug":"metoo-kalki-kochlin-supported-the-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo कल्कि ने किया अभियान का समर्थन, कहा भारत में बहुत कुछ बदलेगा यह अभियान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo कल्कि ने किया अभियान का समर्थन, कहा भारत में बहुत कुछ बदलेगा यह अभियान
Thu, 08 Nov 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kalki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद #MeToo अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है। तनुश्री के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने #MeToo पर चुप्पी तोड़ी तो कई अभिनेत्रियों ने महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यव्हार का विरोध जताया। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने तनुश्री का समर्थन किया है। साथ ही कल्कि का कहना है कि वह खुद भी इस तरह की चीजों का सामना कर चुकी हैं।
2 of 5
Kalki Kochline
अभिनेत्री कल्कि केकलां का कहना है कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न होता है और उन्हें अपना मुंह बंद करने के लिए धमकियां दी जाती हैं। अब महिलाएं अपने डर को खत्म करना चाहती हैं। इस आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि क्या हो सकता है और क्या नहीं। साथ ही कल्कि का कहना है कि महिलाएं जो बोल रही हैं वह सच है अपने साथ हुए व्यवहार की वजह से वह मानसिक तनाव भी झेल रही हैं।
3 of 5
कल्कि कोएचलिन
- फोटो : Twitter
कल्कि का कहना है उत्पीड़न के कंकाल कोठरी से बाहर आने शुरु हो गए हैं। अब महिलाएं अब साथ हुए हादसों के बारे में बात करने पर शर्मिंदा नहीं है। मीटू आंदोलन ने लोगों को रास्ता दिया है। बता दें कि कल्कि ने कुछ साल पहले ही #MeToo अभियान पर अपनी जिंदगी का सच सबके सामने रखा था। उनका कहना है कि वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। उन्हें इस लड़ाई में बहुत कुछ झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kalki
बता दें कि कुछ दिन पहले कल्कि ने #MeToo अभियान को लेकर बयान दिया था। कल्कि ने कहा था कि अभियान लोगों के लिए एक क्षति है। मेरे कई सारे प्रोजेक्ट इस अभियान के तहत रुके हुए हैं। लेकिन कुछ चीजों को सुधारा नहीं गया तो देर हो जाएगी ।
विज्ञापन
5 of 5
kalki koechlin and anurag kashyap
साथ ही कल्कि का यह भी कहना था कि मेरे करीबी दोस्त अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी पर भी इस अभियान के तहत कई आरोप लगे हैं। कल्कि का कहना था कि अगर कोई आरोपी है तो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।