फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CINTAA से अलोक नाथ को निकाले जाने के बाद विंता नंदा का ताजा बयान, अच्छा हुआ जो..

Wed, 14 Nov 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
MeToo Vinta Nanda reaction on Alok Nath after Cine and TV Artists Association action
Alok Nath - फोटो : file photo
#MeToo अभियान का असर अब मनोजंन जगत में साफ दिखने लगा है। यही वजह है जो CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे वरिष्ठ कलाकार आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। CINTAA ने आलोक नाथ को संगठन से हटाते हुए यह संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अब विंता नंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
MeToo Vinta Nanda reaction on Alok Nath after Cine and TV Artists Association action
ALOK NATH - फोटो : self
विंता नंदा ने CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)की ओर से आलोक नाथ के खिलाफ लिए गए एक्शन की तारीफ की है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार CINTAA के फैसले की सरहाना करते हुए विंता नंदा ने कहा कि किसी संगठन द्वारा लिया गया यह काफी बड़ा फैसला है। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अगर इंडस्ट्र्री के अंदर कोई भी गलत करेगा वह उसकी जवाबदेही होगी। 
MeToo Vinta Nanda reaction on Alok Nath after Cine and TV Artists Association action
vinta nanda - फोटो : file photo
विंता आगे कहती हैं कि आलोक नाथ के मामले में क्या होगा क्या नहीं वह एक अलग विषय है, लेकिन इस तरह के फैसले ने यह बता दिया है कि अगर कोई इस इंडस्ट्री का हिस्सा होगा और वह गलत करता है तो इसके लिए वह खुद उत्तरदायी होगा। यह CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)द्वारा लिया गया एक मजबूत फैसला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo Vinta Nanda reaction on Alok Nath after Cine and TV Artists Association action
alok nath - फोटो : social media
गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट की शुरुआत के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर की। विंता ने बताया कि 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की।' विंता नंदा का आरोप है कि घर ले जाकर आलोक नाथ ने केवल उनके साथ दुष्कर्म किया बल्कि हिंसक व्यवहार भी दिखाया।
विज्ञापन
MeToo Vinta Nanda reaction on Alok Nath after Cine and TV Artists Association action
ALOK NATH - फोटो : file photo
वहीं इस मामले में मंगलवार को  CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)ने बयान जारी किया- 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।' इस बयान के बाद CINTAA आधिकारिक तौर पर संगठन से आलोक नाथ की सदस्यता रद्द कर दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed