फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael Jackson: इस पॉप आइकन की बायोपिक बनाना चाहते हैं संदीप रेड्डी वांगा, खुलासे से बढ़ाया उत्साह

Mon, 16 Sep 2024 07:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 16 Sep 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Michael Jackson Biopic Spirit film director Sandeep Reddy Vanga wants to make film on late pop icon
माइकल जैक्सन-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

संदीप रेड्डी वांगा ने 'अर्जुन रेड्डी', 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों का निर्माण कर अपार सफलता हासिल की है। इसी बीच निर्माता प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब वांगा ने एक बायोपिक बनाने की दिली इच्छा जाहिर की है। निर्देशक, अंतर्राष्ट्रीय पॉप आइकन माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाना चाहते हैं। इस खुलासे ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

Michael Jackson Biopic Spirit film director Sandeep Reddy Vanga wants to make film on late pop icon
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में गलाटा प्लस पर बरद्वाज रंगन से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं किसी दिन एक बायोपिक करना चाहता हूं।' वांगा ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्देशन करना चाहूंगा।' लेकिन सवाल ये है कि उनका किरदार कौन निभाएगा, अभिनेता कौन होगा? 

Michael Jackson Biopic Spirit film director Sandeep Reddy Vanga wants to make film on late pop icon
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा, 'उन्होंने बचपन से लेकर अपनी स्कूली शिक्षा और कैसे उन्होंने अपनी त्वचा का रंग बदला सब कुछ बहुत दिलचस्प रहा है। यह एक शानदार यात्रा और एक बेहतरीन कहानी है। लेकिन सही अभिनेता कौन होगा, यह सवाल है। वह एक सपना होगा और हर कोई टिकट खरीदेगा। जो कोई भी इसे निर्देशित करेगा, मैं टिकट खरीदूंगा और इसे देखूंगा क्योंकि मैं जानना चाहता हूं।'

Tumbbad: 'तुम्बाड' को सोहम शाह ने बताया अन्य हॉरर फिल्मों से अलग, फिल्म के सीक्वेल को लेकर भी की बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson Biopic Spirit film director Sandeep Reddy Vanga wants to make film on late pop icon
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्पिरिट' की बात करें तो, संदीप रेड्डी वांगा ने खुद खुलासा किया था कि यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म में प्रभास एक गुस्सैल युवा पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म संदीप के स्टाइल में होगी, जिसमें हिंसा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिल्म को टी-सीरीज बैनर के तहत 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' निर्माता भूषण कुमार के जरिए बैंकरोल किया जाएगा। 

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म 'तिरंगा' का निर्देशन करेंगे संजय पूरन सिंह चौहान! इस दिन शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
Michael Jackson Biopic Spirit film director Sandeep Reddy Vanga wants to make film on late pop icon
रणबीर कपूर-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, 'एनिमल 'की भारी सफलता के बाद फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' की आधिकारिक घोषणा की गई। चर्चा है कि, फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा 2026 में फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे। जानकारी हो कि 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed