फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michelle Yeoh: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के सिर चढ़ा आमिर खान का नशा, खुद को बताया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फैन

Sat, 18 Mar 2023 09:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Mar 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
Michelle Yeoh: Best Actress Oscar winner old video viral said great fan of Aamir Khan watched his this film
मिशेल योह, आमिर खान - फोटो : social media

पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाने वाला कोई अभिनेता या अभिनेत्री किसी दूसरे देश के कलाकार का फैन हो तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा लगेगा जैसा आपको अब यह पता लगने पर लगेगा कि ऑस्कर 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री मिशेल योह ने अपने आप को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का बहुत बड़ा फैन बताया था। जी हां, ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस आमिर खान की फैन हैं, यह हम नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो में वह खुद कह रही हैं।

Michelle Yeoh: Best Actress Oscar winner old video viral said great fan of Aamir Khan watched his this film
आमिर खान - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और सबसे बड़े कलाकारों में गिने जाने वाले आमिर खान की ख्याति पूरे देश में फैली है। अभिनेता को उनके दमदार प्रदर्शन और शानदार स्क्रीन उपस्थिति के कारण फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। जहां पिछले दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चाओं में थे, वहीं अब वह एक प्यारी सी वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां, एक समय ऐसा था जब मिशेल योह ने एक बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री द्वारा की गई पुरानी टिप्पणियां वायरल हो गई हैं।

Michelle Yeoh: Best Actress Oscar winner old video viral said great fan of Aamir Khan watched his this film
मिशेल योह - फोटो : social media

ऑस्कर के मंच पर इतिहास रचने के बाद मिशेल योह का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वह बोलीं, 'मैंने आमिर खान के साथ काम नहीं किया है लेकिन हम दोनों एनजीओ के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसे लिव टू लव कहा जाता है। यह पर्यावरण को बचाने के लिए बनाया गया है। खैर, मैं उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और वह न केवल एक अविश्वसनीय अभिनेता हैं बल्कि वह एक दरियादिल इंसान भी हैं और मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Michelle Yeoh: Best Actress Oscar winner old video viral said great fan of Aamir Khan watched his this film
मिशेल योह - फोटो : social media

ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई अभिनेत्री बनने का तमगा हासिल करने वाली मिशेल योह यहीं नहीं रुकी। अभिनेत्री ने आमिर खान की एक फिल्म की भी खूब तारीफ की और कहा की, 'मैंने आमिर की एक फिल्म देखी है।' यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट की '3 इडियट्स' थी, जिसने देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब धमाल मचाया था। 
Ponniyin Selvan 2: पांच भाषाओं में रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेलवन 2' का पहला गाना, जानिए किस दिन देगा दस्तक

विज्ञापन
Michelle Yeoh: Best Actress Oscar winner old video viral said great fan of Aamir Khan watched his this film
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। स्टार को आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी। यह फिल्म हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थी। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
Box Office Report: मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, 'ज्विगाटो' का ऐसा रहा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed