{"_id":"5fa42cbf8ebc3e5be50e92f3","slug":"miheeka-bajaj-and-rana-daggubati-celebtare-first-karwa-chauth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल साड़ी में नजर आईं 'भल्लालदेव' की नई नवेली दुल्हनिया, एक्टर ने बाहों में भरकर जताया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाल साड़ी में नजर आईं 'भल्लालदेव' की नई नवेली दुल्हनिया, एक्टर ने बाहों में भरकर जताया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने इसी साल अगस्त महीने में मिहिका बजाज संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी लाइम लाइट में रही थी। इस बार मिहिका ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज
- फोटो : Instagram
करवा चौथ के मौके पर मिहिका बजाज ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं राणा दग्गुबाती ब्लैक स्वैट शर्ट और जींस पहने हुए थे। इस तस्वीर में मिहिका छन्नी में दग्गुबाती को देखकर पूजा कर रही हैं। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
3 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : फाइल
कोरोना काल में राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने करीबियों के बीच शादी की थी। ये शादी 8 अगस्त को हुई थी। शादी के कार्यक्रम में कुल 30 मेहमान शामिल हुए थे। लेकिन फिर भी इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज
- फोटो : फाइल
मिहिका बजाज मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर की बहुत खास दोस्त हैं। उन्होंने मुंबई और लंदन से पढ़ाई की है। मिहिका हैदराबाद में इंटीरियर डिजाइनर हैं और इसके साथ ही वह इवेंट मेनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिहिका और दुग्गुबाती की सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को जानते भी थे। राणा दुग्गुबाती ने अचानक अपनी शादी का एलान कर सबको चौंका दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।