{"_id":"5d006c22bdec2207410e8b1c","slug":"mika-singh-birthday-celebration-photos-shaan-to-sunidhi-chauhan-was-invited","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज, राखी सावंत को नहीं किया इनवाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज, राखी सावंत को नहीं किया इनवाइट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
mika singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह ने 10 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया । मीका ने अपने करीबी दोस्तों के लिए मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी । इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार नजर आए । खास बात ये थी कि मीका ने राखी सावंत को पार्टी में इनवाइट नहीं किया था । साल 2006 में मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी पर राखी सावंत को किस कर लिया था ।
Trending Videos
mika singh
- फोटो : social media
इसके बाद काफी बवाल मचा था । राखी ने मीका को कोर्ट तक घसीटा था । इसी वजह से मीका अब राखी को पार्टी में इनवाइट नहीं करते हैं । फिलहाल इस पार्टी में गोविंदा, अनूप जलोटा, करणवीर बोहरा, शान, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, कृष्णा अभिषेक, सोहेल खान समेत तमाम फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
mika singh
- फोटो : social media
मीका के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । टीवी स्टार करणवीर बोहरा ने कुछ मस्ती भरे अंदाज में पार्टी में एंट्री कर मीका को बधाई दी । वहीं मनीष पॉल ने मीका को गले लगाकर बर्थडे विश किया । कॉमेडियन कृष्णा अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ पार्टी में शामिल हुए ।
View this post on Instagram
#MikaSingh paaji... The Star 🌟 Singer of Bollywood.. Birthday Bash...🎂 🍺🍻🎂
A post shared by Armaann Tahil (@armaanntahilofficial) on
mika singh
- फोटो : social media
इसके अलावा भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पहुंचीं । फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी पार्टी में शामिल हुए । साथ ही सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी पार्टी में इनवाइटेड थीं । बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर मीका ने अपना नया म्यूजिक एलबम भी लॉन्च किया ।
View this post on Instagram
A post shared by Updates Of Pollywood ੴ (@updatesofpollywood) on
विज्ञापन
gulshan grover
- फोटो : social media
अपने 42वें बर्थडे पर मीका ब्लैक आउटफिट में नजर आए । कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गाना गाकर मीका को बर्थडे की बधाई दी । बता दें कि मीका सिंह का पहला गाना 'सावन में लग गई आग' था । जो सुपरहिट रहा था । मीका अब बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by sahilsolanki(Haryanvi Chora) (@iamsahilsolanki13) on

कमेंट
कमेंट X