सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान प्रकरण पर मीका सिंह ने बैन के बाद मांगी माफी, FWICE के सामने कल होगी पेशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 19 Aug 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
mika singh formal apology to fwice after performance in pakistan
mika singh - फोटो : file photo

अपने गानों से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते चर्चा में रहने वाले सिंगर मीका सिंह की किस्मत का फैसला मंगलवार को मुंबई में होगा। पाकिस्तान में एक इवेंट करने के चलते फिल्म इंडस्ट्री से बहिष्कृत किए जाने का खतरा झेल रहे मीका सिंह ने देश में फिल्म कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से गुहार लगाई है। उन्हें इस मामले में अपनी सफाई देने के लिए मंगलवार को तलब किया गया है।  जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं ऐसे में मीका के शो ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। 



Trending Videos
mika singh formal apology to fwice after performance in pakistan
mika singh - फोटो : instagram

खबर आने के बाद आल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन पर तुरंत बैन लगा दिया। मामला बढ़ता देख अब मीका सिंह ने एफडब्ल्यूआईसीई से माफी मांगी है और उनसे एक बार मिलने की अपील की है। मीका के अनुरोध के बाद मंगलवार को एफडब्ल्यूआईसीई उनके साथ एक बैठक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mika singh formal apology to fwice after performance in pakistan
mika singh - फोटो : instagram

अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मीका सिंह ने एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष का एक वीडियो क्लिप भी जारी किया है जिसमें वो यह कह रहे हैं कि संगठन को मीका का एक पत्र मिला है। पत्र को पढ़ने के बाद फिल्म बॉडी ने मीका को मंगलवार के दिन चर्चा के लिए आमंत्रित भी किया है। मीका ने पत्र में कहा है कि जो भी फैसला परिसंघ करता है वह उन से सहमत होने के लिए तैयार है। इसी के साथ साथ वह पूरे देश से भी अपनी इस गलती की माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। 

mika singh formal apology to fwice after performance in pakistan
mika singh - फोटो : instagram

इससे पहले 8 अगस्त को पाकिस्तान के कराची में मीका ने एक कॉन्सर्ट किया था। मीका सिंह को बहिष्कृत किए जाने और उन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग सबसे पहले ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) नाम के एक संगठन ने की। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अधिकतर यूनियनें फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से सम्बद्ध हैं और इसके फैसलों का पालन करती हैं। मीका ने दोनों संगठनों से अपील करके अपना पक्ष सुने जाने को कहा है।

पढ़ें: बैन लगने के बाद मीका सिंह ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे, यूजर्स बोले- 'पाकिस्तान से लौट आए भाई'

विज्ञापन
mika singh formal apology to fwice after performance in pakistan
mika singh - फोटो : social media

बताया जा रहा है कि परवेज मुशर्रफ के चचेरे भाई अदनान असद ने अपनी बेटी की मेहंदी की रस्म के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस शो में मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई आलाधिकारियों और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदारों के नाम शामिल थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed